फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Left electoral politicals, ready to give up party politics for farmars too : Birender singh

चुनावी राजनीति छोड़ी, किसानों के लिए दलगत राजनीति भी छोड़ने को हूं तैयार : बीरेंद्र सिंह

Sat, 12 Dec 2020 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Left electoral politicals, ready to give up party politics for farmars too : Birender singh
जींद। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए कई किसान संगठनों के फोन आए हैं, लेकिन पहले वे अपने जानकारों और विशेषज्ञों से इस मामले में राय लेंगे, इसके बाद आंदोलन में अपनी भूमिका तय करूंगा। चुनावी राजनीति छोड़ चुका हूं। यदि जरूरत पड़ी तो किसानों के लिए दलगत राजनीति को भी छोड़ने के लिए तैयार हूं। यह कहना है पूर्व केंद्री मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह का।
विज्ञापन

शनिवार को वे अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला के साथ लगते पार्क में चौधरी छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन जल्दी और सकारात्मक समाधान निकलना चाहिए। अहिंसक व बिना राजनीतिक दखल के ही आंदोलन ताकत के साथ चल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान और सरकार के बीच अविश्वास की स्थिति है। इस मौके पर उनके साथ भिवानी से सांसद धर्मबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृषि उत्पादों के मुनाफे में मिले किसानों को हिस्सा
पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान की फसल बेचने के बाद उस उत्पाद का मुनाफा बढ़ जाता है। किसानों को गन्ने की कीमत सिर्फ लागत के हिसाब से मिलती है, लेकिन गन्ने से चीनी के अलावा, बिजली व शराब भी बनाई जाती है। इससे जो मुनाफा होता है, उसका हिस्सा भी किसान को मिलना चाहिए। देश के कृषि उत्पादों का निर्यात करीब साढ़े पांच हजार करोड़ रुपये का है। यह देश की जीडीपी में सबसे महत्वपूर्ण है। जब तक किसान को इसका हिस्सा नहीं मिलेगा, लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं को कुछ लोगों ने दिखाए काले झंडे
जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के बाद जब पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व सांसद धर्मबीर सिंह अपनी गाड़ियों से निकले तो कुछ लोगों ने काले झंडे लहराते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed