फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Learning parlor work changed the family's circumstances.

Jind News: पार्लर का काम सीखकर बदले परिवार के हालात

Wed, 19 Nov 2025 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Learning parlor work changed the family's circumstances.
18जेएनडी36: रिंकू। - फोटो : ramban news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। परिवार से अलग होने और आर्थिक तंगी का सामना करने के बावजूद रिंकू ने हौसला नहीं छोड़ा। मुश्किल हालातों से लड़ते हुए आज वह न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन चुकी हैं। आज वह शहर की दीवानखाना मार्केट में अपना पार्लर चलाती हैं।
रिंकू के पति के पास गांव में कम जमीन थी। इसमें होने वाली खेती से परिवार का गुजारा और बच्चों की फीस तक देने में असमर्थ थे लेकिन ऐसे में आर्थिक दबाव और बढ़ गया। ऐसे में रिंकू ने घर की जिम्मेदारी बांटने के लिए कोई काम सीखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि कुछ ही समय में उनके काम को पहचान मिलने लगी और ग्राहकों की संख्या भी बढ़ती चली गई। रिंकू ने केवल आर्थिक स्थिति सुधारी ही नहीं बल्कि समाज में भी एक अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की स्लम बस्तियों में रहने वाली जरूरतमंद बेटियों की शादी में वह उन्हें निशुल्क तैयार करती हैं। रिंकू बताती हैं कि शुरुआत में कई चुनौतियां आईं, कभी ग्राहक नहीं मिलते थे कभी सामान खरीदने के पैसे नहीं होते थे लेकिन धीरे-धीरे हालात बदलते गए। अब वह अपने परिवार का खर्च आराम से चला रही हैं और बच्चों की शिक्षा में भी बढ़-चढ़कर ध्यान दे पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed