फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lawyers called off strike after DSP expressed regret

Jind News: डीएसपी के खेद जताने पर वकीलों ने वापस ली हड़ताल

Tue, 17 Sep 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lawyers called off strike after DSP expressed regret
जींद। डीएसपी गीतिका जाखड़ के खेद जताने पर सोमवार को एक पखवाड़े से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। अब मंगलवार से अदालतों में कामकाज पहले की तरह शुरू हो जाएंगे। वकीलाें की हड़ताल के कारण अदालतों में काम पूरी तरह से ठप था। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन तथा डीएसपी गीतिका जाखड़ के बीच विवाद के चलते सोमवार को सेशन जज वाईएस राठौर, एसपी सुमित कुमार धड़ताल कर रहे अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। इसमें बार एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल थे। डीएसपी गीतिका जाखड़ भी वहां पहुंचीं। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं। इसके बाद डीएसपी ने घटना पर खेद जताया और कहा कि दोनों न्याय प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं। भविष्य में एक दूसरे का सम्मान किया जाएगा। बार एसोसिएशन प्रधान राकेश मलिक ने कहा कि वकीलों तथा डीएसपी के बीच विवाद सुलझ गया और हड़ताल वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed