{"_id":"5da763208ebc3e016d632683","slug":"law-in-the-state-like-the-us-facilities-like-pakistan-hudda-jind-news-rtk5235101106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अमेरिका जैसा कानून, सुविधाएं पाकिस्तान की तरह ः हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अमेरिका जैसा कानून, सुविधाएं पाकिस्तान की तरह ः हुड्डा
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
छात्तर गांव में जनसभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : Jind
Link Copied
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को जींद, उचाना व जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं कीं। इस दौरान हुड्डा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए कहा। हुड्डा ने बुधवार को जुलाना की पुरानी अनाज मंडी, छात्तर गांव, कंडेला गांव व जींद के टाउन हॉल में जनसभाएं कीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून अमेरिका जैसे बना दिए, लेकिन सुविधाएं पाकिस्तान जैसी हैं। भाजपा राज में 10 प्रतिशत बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा सरकार ने हरियाणा के पीएचडी, इंजीनियर, एलएलबी, एमए कर रहे युवकों को चपरासी तो हरियाणा से बाहर के लोगों एसडीओ बना दिया है। अब प्रदेश में हवा बदल चुकी है हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले 24 घंटे के अंदर किसानों का कर्ज माफ करेंगे। कांग्रेस सरकार ने छह लाख बिजली के मीटर रिजेक्ट कर दिए थे, अब यह मीटर भाजपा सरकार ने खरीद कर लोगों के घर में लगा दिए हैं। भाजपा सरकार में बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं और बिजली रहती नहीं है। बुढ़ापा पेंशन लेने की उम्र पुरुषों के लिए 58 वर्ष और महिलाओं के लिए 55 वर्ष महिलाओं की होगी। 5100 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। गरीब आदमी को दो रुपये किलो गेहूं एवं चावल मिलेगा। इस मौके पर डॉ. सुरेश देव कौशिक, संजय जागलान बीबीपुर, पूनम चौहान, पप्पू मलिक, राममेहर सिंह, सत्तु ढांडा, प्रकाश बोहतवाला व दीपक पिंडारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।