{"_id":"6933256c00f93a3c170b9f6b","slug":"law-and-order-is-in-shambles-under-cm-sainis-government-dushyant-chautala-jind-news-c-199-1-jnd1010-144971-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सैनी की सरकार में कानून व्यवस्था चौपट : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सैनी की सरकार में कानून व्यवस्था चौपट : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
05जेएनडी21 : दुर्जनपुर गांव पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। स्रोत कार्यकर्ता।
उचाना। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दावा करते हुए कहा कि जेजेपी के 8वें स्थापना दिवस पर जुलाना में सात दिसंबर को होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। पूरे प्रदेश से इसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। प्रदेश भर में दौरों के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह रैली को लेकर नजर आया। दुष्यंत शुक्रवार को दुर्जनपुर गांव में विवाह समारोह में पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी की सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। मंडियों में किसानों को एमएसपी से कम भाव पर पीआर धान, बाजरा बेचना पड़ा। सीएम नायब सिंह सैनी को किसानों की कोई चिंता नहीं है। 2019 में प्रदेश में भाजपा के साथ मुद्दों और कार्यक्रमों पर गठबंधन किया था।
डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने हरियाणा के युवाओं के लिए कार्य किए और कमेरा वर्ग के लिए अनेकों योजनाएं बनाई। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण दिलवाया। प्रदेश को कई बड़े हाइवे की सौगात दिलवाई तो एमएसपी पर फसलों की खरीद सुनिश्चित की।
विज्ञापन
किसान हित के लिए काम हमने सत्ता का हिस्सेदार रहते हुए करने का काम किया। किसानों के खाते में फसल बेचते ही 72 घंटे के अंदर पेमेंट पहुंच जाती थी। किसान, आढ़तियों को परेशानी नहीं आने दी। जब कोरोना काल था उस समय खरीद केंद्रों की संख्या को बढ़ाने का काम किया था।