{"_id":"60b678028ebc3e00b03082fb","slug":"late-night-rain-with-heavy-thunderstorms-water-filled-in-many-colonies-of-the-city-jind-news-rtk6110957199","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश, शहर की कई कॉलोनियों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तेज आंधी के साथ हुई बारिश, शहर की कई कॉलोनियों में भरा पानी
विज्ञापन
सोमवार देर रात को अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। रातभर रुक-रुक कर बारिश होने से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। सबसे अधिक परेशानी भिवानी रोड के लोगों को हुई। यहां की कई गलियों में पानी भर गया। एसडीएम दलबीर सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। साथ ही स्थायी समाधान के लिए भी योजना बनाने के लिए कहा है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए रेलवे फाटक से देवीलाल चौक तक अलग से पाइप लाइन डालने की जरूरत है। फिलहाल एसडीएम ने जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद को पानी की निकासी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि भिवानी रोड पर पहले से ही जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में सोमवार रात को हुई बारिश के बाद स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम दलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम खुद जलभराव वाली गलियों में गए और मामले को समझा। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए।
यूं बिगड़ी स्थिति
दरअसल कॉलोनी का गंदा पानी रेलवे लाइन के नीचे से बाहर की तरफ जाता था। अब यहां अधिक आबादी के कारण अधिक पानी निकल रहा है। इससे पूरे पानी की निकासी नहीं हो पाती। वहीं मुख्य भिवानी रोड के साथ लगते नाले की सफाई नहीं होने पर यहां भी पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
सुबह के समय स्थिति होती है गंभीर
दरअसल सुबह के समय घरों में नहाने व अन्य कामों के लिए अधिक पानी निकलता है। ऐसे में सुबह के समय भिवानी रोड पर काफी अधिक पानी भर जाता है। वहीं निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर ही पानी ठहरा रहता है।
विधायक के आदेश के बावजूद नहीं बदली स्थिति
करीब छह महीने पहले जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी भिवानी रोड का दौरा किया था। इस दौरान विधायक ने खुद धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद अधिकारियों ने अस्थायी समाधान करवाया, लेकिन फिर से स्थिति बिगड़ रही है।
फसलों को होगा लाभ
बारिश से फसलों को लाभ होगा। अधिकतर कपास की बिजाई हो चुकी है। ऐसे में इस पर अब बारिश से लाभ ही होगा। वहीं किसान बाजरे की बिजाई कर सकते हैं। ज्वार व अन्य फसलों को भी बारिश से लाभ होगा। धान की पौध की बिजाई की तैयारी कर रहे किसानों को भी इससे लाभ होगा। -डॉ. सुभाष चंद्र, खंड कृषि अधिकारी।
गुरुद्वारा के पास धंसी सड़क
वहीं रानी तालाब से गुरुद्वारा की ओर जाने वाली सड़क गुरुद्वारा के पास धंस गई। इसके बाद आसपास के दुकानदारों ने यहां ईंट रखकर वाहन चालकों को बचाने का इंतजाम किया।
जिले में हुई बारिश
खंड बारिश (एमएम)
जींद 23
सफीदों 02
नरवाना 05
उचाना 05
अलेवा 17
जुलाना 32.4
पिल्लूखेड़ा 12
मुख्य रूप से भिवानी रोड पर ही जलभराव की समस्या आई है। यहां भी पहले से समस्या बनी हुई है। दौरा किया है। इसमें पाया गया कि सड़क के साथ बने नाले की सफाई सही नहीं है। इसके लिए नगर परिषद को बोला गया है। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग को भी सीवर व्यवस्था सही करने के लिए कहा गया है। यह रिपोर्ट डीसी डॉ. आदित्य दहिया को सौंपी जाएगी। इसके अलावा अधिकारियों को स्थायी समाधान करने के लिए भी योजना बनाने को कहा गया है।
दलबीर सिंह, एसडीएम।
नागरिक अस्पताल परिसर में भरा पानी
जींद। जरा सी बारिश होने पर नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के पास नई बिल्डिंग की तरफ जाने वाले रास्ते पर पानी भर जाता है। सोमवार रात को हुई बारिश से इस रास्ते ने तालाब का रूप ले लिया। यह समस्या एक दिन की नही, बल्कि पिछले पांच साल से है। एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल के अनुसार पानी की निकासी का समाधान करने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को पत्र लिखा गया है। जल्द ही समाधान हो जाएगा।