फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Late Dharampal Singla was remembered on his death anniversary.

Jind News: पुण्यतिथि पर स्वर्गीय धर्मपाल सिंगला को किया याद

Mon, 02 Feb 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Late Dharampal Singla was remembered on his death anniversary.
02जेएनडी23: भंडारे में प्रसात वितरित करते हुए। स्रोत: परिजन।
नरवाना। प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय धर्मपाल सिंगला की पांचवीं पुण्यतिथि पर रविवार को नरवाना में श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला। वरिष्ठ नेता चौधरी बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला सहित शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

नगर परिषद के पूर्व प्रधान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कैलाश सिंगला और पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी रोहताश सिंगला के पिता स्व. लाला धर्मपाल सिंगला गैबीपुर वाले की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

त्रिवेणी चौक, हुडा मार्केट में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा करीब चार घंटे तक चला। भंडारे की शुरुआत से पूर्व लाला धर्मपाल सिंगला की ओर से स्थापित त्रिवेणी चौक पर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर में देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की गई। कैलाश सिंगला व रोहताश सिंगला ने स्वयं लोगों को भोजन परोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed