फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Larvae checked in 761 homes in Poli to prevent dengue.

Jind News: पोली में डेंगू की रोकथाम के लिए 761 घरों में लार्वा जांचा

Sat, 11 Jul 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Larvae checked in 761 homes in Poli to prevent dengue.
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना की टीम ने पोली में डेंगू की रोकथाम के लिए 761 घरों में लार्वा की जांच की। बुखार से पीड़ित आठ लोगों के रक्त के नमूने लिए।
विज्ञापन

सुपरवाइजर रमेश काजल के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने घरों में पानी की टंकियों, हौदियों, फ्रिज की वेस्ट ट्रे और छतों पर पड़े कबाड़ की जांच कर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए। स्वास्थ्यकर्मी मनोज और अनिल ने बताया कि बीमारी में तेज बुखार, शरीर और मांसपेशियों में दर्द होता है। प्लेटलेट्स कम होने पर रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मरीज की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन

सुपरवाइजर सत्यवीर सिंह ने कहा कि बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और सतर्क रहकर ही डेंगू से बचाव संभव है। इस अवसर पर बबली, रविंद्र, संदीप कुंडू, मनोज, अनिल, रामपाल, पूनम और हरमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed