{"_id":"63cae134f1f8e953267c0106","slug":"land-will-be-purchased-for-residential-building-community-center-and-park-jind-news-rtk6698825184-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आवासीय भवन, कम्यूनिटी सेंटर और पार्क के लिए खरीदी जाएगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आवासीय भवन, कम्यूनिटी सेंटर और पार्क के लिए खरीदी जाएगी जमीन
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में पहुंची चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी व अन्य महिला पार्षद। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। नगर परिषद की अगस्त में हुई पहली बैठक में पास हुए 40 प्रस्तावों में अबतक एक पर भी काम शुरू नहीं हो सका है कि शुक्रवार को दूसरी बैठक नगर परिषद के नए भवन में हुई। इसमें भी 32 में 31 प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किए गए। इसमें आवासीय भवन, कम्यूनिटी सेंटर और पार्क के लिए जमीन खरीदने और सुंदर नगर में अर्बन पीएचसी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जमीन मुहैया कराने पर सहमति बनी।
बैठक में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की। इसमें खास बात यह रही कि पहली बार चेयरपर्सन के प्रतिनिधि को भी बैठक में नहीं बैठने दिया गया। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि नगर परिषद को खुद की आमदनी करनी होगी। इस पर प्रतिवाद करते हुए एक पार्षद ने कहा कि तो फिर मुख्यमंत्री भी खुद अकेले ही अपनी सरकार चला लें। किसी भी संस्था को पैसे की जरूरत नहीं होगी। नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी की तरफ से कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने प्रस्ताव रखे। बैठक में पटियाला चौक स्थित सुंदर नगर में अर्बन पीएचसी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जमीन मुहैया कराने, पुराने नगर परिषद भवन के स्थान पर परिषद कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए आवासीय भवन बनानेे, जयंती देवी मंदिर के सामने कम्यूनिटी सेंटर व पार्क बनाने के लिए पांच एकड़ जमीन खरीदने, रानी तालाब में फव्वारों की मरम्मत कराने पर सहमति बनी। इसके अलावा लाइट व अन्य व्यवस्था करने, किला पार्क की दीवार, लाइट व्यवस्था, मरम्मत, पार्क का निर्माण करवाने, प्रत्येक वार्ड में 20-20 बैंच रखवाने, सफाई कर्मचारियों के लिए वर्दी, जूते, साबुन व तेल खरीदने, नगर परिषद के नए भवन के प्रयोग के लिए 16 कंप्यूटर, प्रिंटर व यूपीएस खरीदने, अटल पार्क के रखरखाव, कैंटीन व पार्किंग का ठेका देने, नगर परिषद के नए भवन में कैंटीन व पार्किंग का ठेका देने के प्रस्ताव रखे गए। ये सभी प्रस्ताव सभी की सहमति से पास हो गए। इस मौके पर सभी 31 पार्षद मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि अगस्त में नगर परिषद की पहली बैठक हुई थी। उसमें 40 कार्यों के लिए प्रस्ताव पास किए थे लेकिन आज तक एक भी काम नहीं हुआ। बैठक में पार्षदों ने पिछली बैठक के पास प्रस्तावों पर काम नहीं होने पर सवाल किए। इस पर चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि नगर परिषद में कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी के कारण इस्टीमेट बनने में समय लग गया। आधे से अधिक कार्यों के इस्टीमेट बन गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
बॉक्स
जयंती देवी मंदिर के गेट पर नया लोगो लगाने की मांग
नगर परिषद की बैठक में जयंती देवी मंदिर के गेट पर आई लव जींद का लोगो लगाने का प्रस्ताव रखा गया। इस लोगों पर सभी पार्षदों ने ऐतराज जताते हुए कहा कि यह लोगो पुराना हो चुका है। इसलिए कोई नया लोगो लगवाया जाए। इसके बाद यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
बॉक्स
15 लाख रुपये से सुधरेगी गलियों और सड़कों की दशा
नगर परिषद के सभी 31 वार्डों की गलियों व सड़कों की दशा सुधारने के लिए प्रत्येक वार्ड में 15 लाख रुपये देने पर सहमति बनी। कुछ पार्षदों ने कहा कि 15 लाख से कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। जरूरत पड़ी तो कुछ और राशि दी जाए। यह प्रस्ताव भी बैठक में पास हो गया। इसके अलावा शहर के सभी मुख्य चौराहों के सुंदरीकरण, ठोस कूड़ा प्रबंधन नियम के अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र में सेनिटेशन प्लान बनाने, रोहतक रोड, भिवानी रोड व अन्य जगहों पर बस क्यू सेंटर बनाने के प्रस्ताव भी पास हुए।
बॉक्स
नंदीशाला और गोशाला को 20 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु देने का निर्णय
बैठक में नगर परिषद की ओर से गोशाला व नंदीशाला को 20 रुपये प्रतिदिन प्रति पशु अनुदान देने पर भी सहमति जताई गई। नगर परिषद केवल उन्हीं पशुओं के पैसे देगी, जो उनका ठेकेदार शहर से पकड़कर गोशाला या नंदीशाला में छोड़ेगा। अक्तूबर-नवंबर में नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा नंदीशाला व गोशाला में 1200 के आसपास पशु छोड़े गए हैं। इस हिसाब से एक महीने में नगर परिषद सात लाख 20 हजार रुपये गोशाला व नंदीशाला को देगी।