फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Land slide team called to stop the sinking of underpass on JD 7

Jind News: जेडी 7 पर अंडर पास की धंसी मिट्टी को रोकने के लिए लैंड स्लाइड की टीम बुलाई

Wed, 26 Feb 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Land slide team called to stop the sinking of underpass on JD 7
25जेएनडी10: जेडी 7 पर मकान को गिरने से बचाने व लोगों को मकान से निकालने के लिए लगाए गए मिट्टी क
जींद। जेडी 7 पर मिट्टी धंसने से पैदा हुए संकट से निपटने के लिए एचएसआरडीसी विभाग ने चंडीगढ़ की लैंड स्लाइड टीम से सहायता की मांग की है। यह टीम 27 फरवरी को जेडी 7 पर पहुंचेगी। इस टीम के पहुंचने के बाद यहां के लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल इस समस्या से निपटने के लिए मनरेगा की तरफ से 100 मजदूर और 25 मजदूर ठेकेदार ने लगाए हुए हैं। अभी तक 7000 कट्टे मिट्टी के लगवाए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले चार दिन पहले धंसी मिट्टी के कारण लगभग 20 मकानों का सीधे तौर पर रास्ता रुका हुआ है। इनमें चार परिवार तो मकान को ताला लगाकर कहीं दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं, जबकि दो परिवारों के पशु भी उसी दिन से अंदर हैं। मकान में बुजुर्ग महिला व छाेटे बच्चे अंदर ही फंसे हैं। इनकी जानकारी मिलने के तीन दिन बाद डीसी, एडीसी, एसडीएम समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा था। डीसी ने ठेकेदार व एचएसआरडीसी के अधिकारियों को फटकार लगाकर रात 12 बजे तक दोनों मकानों के सामने रास्ता शुरू करने के निर्देश दिए थे और विभागीय अधिकारियों को वहीं पर शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कार्य ने गति पकड़ी और इन मकानों की सुरक्षा के लिए मिट्टी के कट्टे भरवाकर लगवाने शुरू किए। इसको लेकर एचएसआरडीसी के डीजीएम व एसई ने पहले चरण में खतरनाक स्थिति से निपटने के लिए लैंटर लगाने से लेकर मिट्टी की बरती के काम को गति दी, ताकि खतरे को टालकर सामान्य किया जा सके।
विज्ञापन


150 फीट की दीवार बनने पर हालात होंगे सामान्य
जेडी 7 पर जहां मिट्टी धंसी है। वहां पर लगभग 150 फीट तक गहरी खाई में अभी भी हालात खतरे के हैं। इससे निपटने के लिए लैंटर लगाने का काम शुरू किया गया है, ताकि मिट्टी को स्पॉट मिले और मिट्टी को खिसकने से रोका जा सके। यहां पर ग्रील भी लगाई गई हैं, ताकि कोई बच्चा व व्यक्ति खाई में न गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात की संभावना के निपटने के लिए बिछाया पॉलिथीन
बरसात की संभावना से निपटने के लिए मिट्टी के दोनों तरफ पॉलिथीन बिछाया गया है, ताकि बरसात होने पर मिट्टी कटकर तोंद न गिरे। आसमान में छाए बादलों से बरसात होने का डर है। मौसम विभाग ने भी आगामी दो दिनों में बरसात होने की संभावना जताई है। इससे पहले ही व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

एडीसी ने भी किया कार्य प्रगति का निरीक्षण
एडीसी विवेक आर्य ने जेडी 7 पर मिट्टी धंसने से पैदा हुए संकट से लोगों को राहत दिलवाने के लिए दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द हर तरह की स्थित से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी व्यवस्थाएं करनी हैं। वह तुरंत करें कार्य में ढिलाई किसी भी तरह से सहन नहीं की जाएगी।

दिन व रात चलेगा काम
मिट्टी की तोंड व नाला गिरने से जो परेशानी यहां के लोगों को हुई है। उससे निपटने के लिए दिन रात काम शुरू करवाया गया है, ताकि जल्द ही यहां के हालातों को सुधारा जा सके। फिलहाल 125 मजदूरों को काम पर लगाया है। 27 फरवरी को लैंड स्लाइड की टीम पहुंच जाएगी। इसके बाद हालात सामान्य हो जाएंगे।

शशांक, डीजीएम एचआरडीसी

25जेएनडी10: जेडी 7 पर मकान को गिरने से बचाने व लोगों को मकान से निकालने के लिए लगाए गए मिट्टी क

25जेएनडी10: जेडी 7 पर मकान को गिरने से बचाने व लोगों को मकान से निकालने के लिए लगाए गए मिट्टी क

25जेएनडी10: जेडी 7 पर मकान को गिरने से बचाने व लोगों को मकान से निकालने के लिए लगाए गए मिट्टी क

25जेएनडी10: जेडी 7 पर मकान को गिरने से बचाने व लोगों को मकान से निकालने के लिए लगाए गए मिट्टी क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed