फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Land record online work of 61 villages stuck due to elections

Jind News: चुनाव के कारण अटका 61 गांव का जमीनी रिकॉर्ड ऑनलाइन का काम

Thu, 19 Sep 2024 05:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Land record online work of 61 villages stuck due to elections
18जेएनडी05-तहसील कार्यालय में जमीन संबंधित कागजात लेने पहुंचे लोग। संवाद
जींद। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के 61 गांव की जमाबंदी के ऑनलाइन रिकॉर्ड का कार्य रुक गया है। अब यह कार्य चुनाव के बाद ही पूरा हो पाएगा। ऐसे में अब ग्रामीणों को अपने गांव की जमीन के रिकॉर्ड को लेकर परेशानी आ रही है। उन्हें तहसील कार्यालय में रिकॉर्ड को लेकर बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की परेशानी अब चुनाव होने के बाद ही खत्म होगी, क्योंकि कार्य से संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लग गई है। इसके कारण जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने का कार्य अटक गया है। अब चुनाव संपन्न होने के बाद ही कर्मचारी वापस रिकॉर्ड ऑनलाइन का कार्य शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन

जिले के 61 गांव का जमीनी रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट होना है। लोगों को अपनी जमीन से संबंधित रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट मिलेगा। जो उन्होंने त्रुटियां ठीक करवाई हैं, उनके बारे में जानकारी ले सकेंगे। हर साल जिले की 20 प्रतिशत जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट करना होता है, जिले में पिछले पांच सालों में जितनी भी जमीन खरीद-फरोख्त हुई है। पिछले साल 59 गांव की जमाबंदी का रिकॉर्ड अपडेट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

जींद ब्लॉक के इन गांव की जमीन का रिकॉर्ड होगा अपडेट

जींद ब्लॉक के 13 गांव की जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। इनमें आसन, भैरोखेड़ा, बिशनपुरा, ढांडा खेड़ी, गोबिंदपुरा, इगराह, कंडेला, कैरखेड़ी, खेमाखेड़ी, खोखरी, लोचब, रधाना, रामगढ़ गांव शामिल हैं। नरवाना ब्लॉक के 11 गांव शामिल किए हैं। इनमें अमरगढ़, ईस्माइलपुर, दनौदा खुर्द, ढाकल, डिंडोली, जलहेड़ा, कलोदा कलां, कालवन, मोहलखेड़ा, नरवाना और रेवर गांव का जमीन रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा। जुलाना ब्लॉक के ब्राह्मणवास, बुआना, हथवाला, जुलाना, करेला, करसोला, लिजवाना कलां गांव शामिल है। उचाना ब्लॉक के उचाना कलां, काब्रच्छा, सुरबरा, भोंगरा, खरकभूरा, करसिंधु, मोहनगढ़ छापड़ा, सुदकैन कलां, सुंदरपुरा, उदयपुर गांव का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा। पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के गांव भुरायण, लुदाना, भागखेड़ा, कालवा, बिटानी, गांगोली, आलनजोगी खेड़ा और खरकगागर गांव वहीं अलेवा क्षेत्र के गांव पेगां, नगूरां, खांडा, संडील व बोहतवाला गांव शामिल हैं, जिसकी जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा।


वर्जन

जिला राजस्व विभाग की तरफ से जिले में जमाबंदी का रिकार्ड अपडेट किया जाना है जो शुरू भी हो चुका है। अब विधानसभा चुनाव आने के कारण कार्य बीच में ही रुक गया है, क्योंकि संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई है। चुनाव के पास कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed