फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   lakshmanrekha on the paths coming in the village drawn in the village panchayat

नौ गांवों की पंचायत ने खींची गांव में आने वाले रास्तों पर लक्ष्मण रेखा

Wed, 25 Mar 2020 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
lakshmanrekha on the paths coming in the village drawn in the village panchayat
मंगलपुर गांव में रस्सी बांधकर गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाते ग्रामीण। - फोटो : Jind
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार रात को लॉकडाउन के आह्वान पर क्षेत्र के नौ गांवों की पंचायतों ने अपने गांवों में आने वाले रास्तों पर पहरा देना शुरू कर दिया है। गांव से कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं जा रहा है और न ही बाहरी व्यक्ति को बिना पूरी जानकारी लिए आने दिया जा रहा है। गांव में आने वालों का साबुन से हाथ धुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

झील, डोहाना खेड़ा, काकड़ोद, मोहनगढ़ छापड़ा, कसुहन, छातर, तारखां, मंगलपुर, सुरबरा के साथ उदयपुर व दुर्जनपुर में युवाओं ने गांव में आने वाले हर रास्ते पर पहरा देकर गांव को लॉकडाउन किया हुआ है। 14 अप्रैल तक गांवों में लॉकडाउन रखने के लिए युवाओं की टीमों ने वीणा उठा लिया है। ग्रामीणों व युवाओं का कहना है कि कोरोना महामारी को फैलने से बचाने के लिए हर कोई घर पर रहे। जरूरी काम 21 दिन बाद भी हो सकते हैं। कोई 2021 देखना चाहता है तो 21 दिन तक घर में रुके। यह बीमारी तेजी से फैलती है। इसका एक मात्र बचाव है घर पर रहना ही है। ग्रामीणों ने कहा कि 21 दिन तक गांव में न तो कोई सामूहिक रूप से हुक्का पीएगा और न ही ताश खेलेगा। अगर कोई घरों से बाहर बिना काम के निकलता है तो वह देश हित में नहीं है। जो बिना काम के बाहर निकले उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

गृह सैनिक बनकर सबको लड़ना होगा
हर पंचायत को चाहिए कि वह अपने-अपने गांव में युवाओं के साथ बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर नजर रखे। गृह सैनिक बनकर हमें इस महामारी से लड़ना होगा। जिन पंचायतों ने अपने-अपने गांव को लाकडॉउन किया है उनका यह सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कोथ, एसडीएम, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed