{"_id":"6a6649958b5630d99d02f499","slug":"lakhs-of-signature-letters-to-be-submitted-to-the-prime-minister-regarding-the-ram-mandir-donation-theft-case-gupta-jind-news-c-199-1-sroh1009-157393-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री को सौंपे जाएंगे लाखों हस्ताक्षर पत्र : गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री को सौंपे जाएंगे लाखों हस्ताक्षर पत्र : गुप्ता
Sun, 26 Jul 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
26जेएनडी17: प्रदेश स्तरीय बैठक को संबाेधित करते हुए आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता। संवा
जींद। राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 14 जुलाई से शुरू किए गए हस्ताक्षर अभियान के तहत सभी जिलों से हस्ताक्षरित पत्र एकत्र किए गए हैं। इन्हें पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने यह बात कही। बैठक में प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मंथन करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इसमें पानी संकट, किसान उत्पीड़न और पुलिस अत्याचार पर आंदोलन करने का ऐलान किया गया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी के गठन और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन तेज करने की रणनीति तैयार की गई। इसमें डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश की सबसे युवा राष्ट्रीय पार्टी है और देश-प्रदेश के युवा बदलाव के लिए आप से जुड़ने को उत्साहित हैं। उन्होंने दावा किया कि जंतर-मंतर पर युवा शक्ति ने भाजपा के अहंकार को तोड़ने का काम किया और सरकार को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -
एसआईआर में 33 लाख वोटरों के नाम प्रभावित होने पर जताई चिंता
बैठक में एसआईआर के दौरान 33 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम प्रभावित होने पर चिंता जताते हुए कहा गया कि किसी भी पात्र नागरिक का वोट नहीं कटना चाहिए। पार्टी बूथ स्तर पर निगरानी रखेगी। बैठक में पानी के पारदर्शी वितरण, किसानों को सिंचाई की सुविधा देने, बिजली उपलब्ध कराने, पुलिस अत्याचार और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ स्वतंत्र जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श पाल, सुरेंद्र अहलावत, बीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राजेंद्र शर्मा, सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष लाभ सिंह मौजूद रहे।