फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lajwana soldier Sonu got Gallantry Award

लजवाना खुर्द निवासी सैनिक सोनू अहलावत को मिला गलैंट्री अवार्ड

Sat, 09 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lajwana soldier Sonu got Gallantry Award
सोनू अहलावत को गलैंट्री अवार्ड देते गृह सचिव अजय कुमार भल्ला। - फोटो : Jind
जुलाना। गांव लजवाना खुर्द निवासी सैनिक सोनू अहलावत को दिल्ली के वसंत कुंज में शनिवार को शौर्य दिवस पर गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने गैलंट्री अवार्ड दिया। 26 जनवरी 2021 को सोनू का नाम इस अवार्ड के लिए चुना गया था लेकिन कोरोना के चलते उन्हें यह अवार्ड नहीं मिल पाया था। सोनू को अवार्ड मिलने से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

किसान परिवार में जन्मे सोनू अहलावत का सेना में भर्ती होकर देश का नाम रोशन करने का सपना बचपन से ही था। सोनू के पिता किसान और माता एक गृहणी है। सोनू का सीआरपीएफ में 21 मार्च 2012 को चयन हुआ था। सोनू की पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के नक्सल एरिया में हुई। पांच अगस्त 2017 को उसकी पोस्टिंग श्रीनगर हो गई। 26 जनवरी 2019 को श्रीनगर के खुनमू में आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। ऐसी है वह अब तक 22 ऑपरेशनों में भाग लेकर 58 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार चुके हैं। उनकी वैली क्वाट ऑपरेशन टीम मशहूर है, जो ऑपरेशन पर जाने के बाद कामयाब होकर ही लौटती है। सोनू दो ऑपरेशन में गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। सोनू के पिता किसान रणबीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे को अवार्ड मिलने पर पूरे गांव में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed