{"_id":"688128e47a2a6853040a2139","slug":"lack-of-technical-staff-in-the-field-lathar-jind-news-c-199-1-jnd1002-138256-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"फील्ड में टेक्निकल स्टाफ की कमी : लाठर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फील्ड में टेक्निकल स्टाफ की कमी : लाठर
Wed, 23 Jul 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
जींद। आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन की सब यूनिट नंबर 2 जींद ने उपमंडल अधिकारी की ओर से गलत तरीके से किए गए ऑफिस ऑर्डर के खिलाफ धरना दूसरे दिन भी दिया गया। धरने की अध्यक्षता संदीप लाठर और संचालन सोनू ने किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ओर से क्लेरिकल सीटों पर टेक्निकल स्टाफ बैठा रखा है जबकि फील्ड में टेक्निकल स्टाफ की भारी कमी है।
कई महीनों से किसी भी कर्मचारी को कोई सेफ्टी टूल किट नहीं दी गई है। इन मुद्दों को लेकर सब यूनिट नंबर 2 में धरना दिया गया। प्रधान ने कहा कि अगर कर्मचारी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उपमंडल अधिकारी का घेराव और नारेबाजी भी किए जाएगा। धरना पर विशेष तौर पर सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा, यूनिट सचिव संदीप गिल, यूनिट उपप्रधान विक्रम लुदाना भी पहुंचे।
उन्होंने कहा कि निगम मैनेजमेंट द्वारा गलत तरीके से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करना चाहती है, जिसका संगठन पांच अगस्त को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर सुनील, मनजीत नेहरा, विनोद, पाला राम, जोगिंद्र, हनुमान, अशोक, सुभाष, शमशेर, रामनिवास, सुरेंद्र, प्रदीप, सूरजभान, सुखबीर, युद्धवीर और जय कुमार भी मौजूद रहे।