{"_id":"625c5983ff67761e2e5c332a","slug":"lack-of-money-will-not-be-allowed-in-social-work-vats-jind-news-rtk644167025","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव धर्मशाला में राज्यसभा सांसद डीपी वत्स का किया स्वागत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव धर्मशाला में राज्यसभा सांसद डीपी वत्स का किया स्वागत समारोह
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद।
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। कृष्णा कालोनी स्थित महादेव धर्मशाला में रविवार को राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल डीपी वत्स का स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में डीपी वत्स ने महादेव धर्मशाला के विस्तारीकरण का रिबन काटकर उद्घाटन किया। कहा, सामाजिक कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान महादेव धर्मशाला कार्यकारिणी सभा की ओर से उनको पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान वत्स ने कहा कि यहां के लोगों की सामाजिक एकता को देखकर उनको खुशी होती है। इस भाईचारे को बनाए रखने के लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा सरकार की ओर से किसी भी सामाजिक विकास कार्य में धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कोरोना की वजह से लोगों का रोजगार बंद हो गया था और महंगाई बढ़ गई थी लेकिन अब देश में महंगाई काबू करने की कोशिश की जा रही है। हमारा देश कोरोना के टीके लगाने वाले देशों में सबसे अग्रणी देश है। लोगों को मूलभूत सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है। पहले की अपेक्षा अब देश में सामान को आयात निर्यात करने के संसाधन बढ़े, जिससे देश की अर्थव्यवस्था बेहतर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।