फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Labor union protested to get demands

मांगें मनवाने के लिए मजदूर यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Labor union protested to get demands
पिल्लूखेड़ा के मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लोग? - फोटो : Jind
मांगों को लेकर पिल्लूखेड़ा मंडी में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गेट पर मजदूर यूनियन ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान मनोज नायक ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल अशोक कुंडू, समुंद्र भनवाला, कृष्णा , रामकली, किरण, नीलम धड़ौली, गीता पिल्लूखेड़ा, कविता धड़ौली, पिंकी, सोनिया व रोशनी ने कहा कि सरकार ने मॉडल संस्कृति स्कूलों के माध्यम से स्कूलों की फीस बढ़ा दी है। सरकार ने स्कूलों को दो भागों में बांट दिया है। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि सरकार ने पीले व गुलाबी राशन कार्डों पर सरसों का तेल देना बंद कर दिया है। हर रोज सिलिंडरों व तेल के दामों में बढ़ोतरी से जनता परेशान हो चुकी है। सरकार किसान व मजदूर वर्ग पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शन के दौरान कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed