{"_id":"39823e2d9c081f19eb508ac53faaf352","slug":"kumhar-samaj-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुम्हार समाज के आधा दर्जन परिवारों संयुक्त कार्यालय में बैठे धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुम्हार समाज के आधा दर्जन परिवारों संयुक्त कार्यालय में बैठे धरने पर
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव भौंगरा के कुम्हार समुदाय के आधा दर्जन परिवारों ने गांव छोड़ संयुक्त कार्यालय परिसर में डेरा डाल लिया। कुम्हार समुदाय के लोगों ने गांव के कुछ लोगों से जान का खतरा बताते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर में अपना डेरा डाला।
मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी सोमवीर ढाका कुम्हार समुदाय के लोगों से मिलने पहुंचे। बलवान, मोमन, सुनील, सतपाल ने बताया कि पंचायत द्वारा कुम्हार समाज के लोगों को ईंट, बर्तन बनाने के लिए जमीन दी गई है। कुम्हार समाज के पास इसके अलावा कोई जमीन नहीं है।
विज्ञापन
पंचायत द्वारा दी गई जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने आठ मई 2015 की रात को जेसीबी मशीन चला कर उस जमीन को खुद की जमीन में मिला कर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत मंडी स्थिति पुलिस चौकी में दी लेकिन दोषी लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वो गांव में जो जमीन बर्तन, ईंट बनाने के लिए दी गई है उसे दोबारा से दिलाई जाए।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की तो वे संयुक्त कार्यालय परिसर उचाना में ही अपना डेरा परिवार सहित जमाए रखेंगे। थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।