{"_id":"699f424d6ecade3adb063554","slug":"kumari-selja-writes-to-railway-minister-demanding-resumption-of-firozpur-mumbai-janata-express-jind-news-c-199-1-jnd1010-149069-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, फिरोजपुर-मुंबई जनता एक्सप्रेस दोबारा चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कुमारी सैलजा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र, फिरोजपुर-मुंबई जनता एक्सप्रेस दोबारा चलाने की मांग
विज्ञापन
25जेएनडी24: कुमारी शैलजा।
नरवाना।
सिरसा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर कोविड काल के दौरान बंद हुई फिरोजपुर–मुंबई जनता एक्सप्रेस को दोबारा चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेल सेवा के बंद होने से क्षेत्र के यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि यह ट्रेन वर्षों से संचालित हो रही थी और नरवाना विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद उपयोगी थी। ट्रेन के माध्यम से पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से सिख संगत ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर में मत्था टेकने पहुंचती हैं। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से हजारों विद्यार्थी शिक्षा के हब कोटा आते-जाते हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि उनकी सिरसा लोकसभा के नरवाना, टोहाना और जाखल क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा के अन्य हिस्सों के लोगों की भी यह प्रमुख मांग है। ट्रेन बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और दूर-दराज के यात्रियों को विशेष परेशानी हो रही है। व्यापारिक दृष्टि से भी नरवाना के हजारों व्यापारी इस रेल सेवा पर निर्भर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्र सरकार से जनहित में इस महत्वपूर्ण रेल सेवा को शीघ्र बहाल करने का आग्रह किया। नगर पार्षद आशुतोष शर्मा ने भी सांसद की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ट्रेन दोबारा शुरू होने से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।