फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kumari Selja lagged behind in Narwana city, villagers gave her lead

Jind News: कुमारी सैलजा नरवाना शहर में पिछड़ी, ग्रामीणों ने दिलाई बढ़त

Thu, 06 Jun 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 06 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kumari Selja lagged behind in Narwana city, villagers gave her lead
जींद। सिरसा लोकसभा क्षेत्र (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को जितवाने में नरवाना विधानसभा का अहम रोल रहा। नरवाना विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने कुमारी सैलजा को 15,538 वोटों से जिताकर सिरसा भेजा, लेकिन कुमारी सैलजा को नरवाना शहर ने पीछे रखा।
विज्ञापन

नरवाना शहर से कुमारी सैलजा को भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर से 4155 वोट कम मिले। हालांकि इसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहा, लेकिन ढाकल, दनौदा खुर्द, उझाना, फरैण कलां, दबलैन, भिखेवाला, कर्मगढ़ ने कुमारी सैलजा को बढ़ दिला दी। नरवाना के 17 गांवों में कुमारी सैलजा के पक्ष में बंपर वोटिंग हुई, जबकि दस गांव ऐसे रहे, जिनमें कुमारी सैलजा को हार मिली। हालांकि यह गांव या तो फतेहाबाद जिले के साथ लगते थे या फिर पंजाब बॉर्डर से सटे हुए थे। इन गांवों में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर के पक्ष में वोट पड़े। इनेलो और जजपा प्रत्याशियों के पक्ष में बहुत ही कम वोट डाले गए थे। नरवाना शहर में कुल 42 बूथ थे, जोकि 119 से 161 नंबर बूथ तक थे, जिनमें कुल 4155 वोट डॉ. अशोक तंवर को ज्यादा मिले। (संवाद)
विज्ञापन


इन गांवों में कुमारी सैलजा को मिली हार

जिले के अंतिम पड़ाव पर बसे खनौरी से सटे गांव हंसडेहर में कुमारी सैलजा को 24 वोट कम मिले। हंसडेहर के 22 और 23 नंबर बूथ पर डॉ. अशोक तंवर को 288 और 145 वोट मिले, जबकि सैलजा को 173 और 236 वोट मिले। इसके अलावा रेवर गांव में भी तंवर से सैलजा को 616 वोट कम मिले। 24 और 25 नंबर बूथ पर डॉ. तंवर को 527 और 431 वोट मिले, जबकि सैलजा को 178 और 164 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबी टेकसिंह गांव में डॉ. अशोक तंवर को 39, 40 और 41 नंबर बूथ पर 345, 195 और 339 वोट मिले। वहीं कुमारी सैलजा को 153, 192 और 366 वोट मिले। कुमारी सैलजा को 168 वोट कम मिले। कालवन गांव के छह बूथों पर तंवर को सैलजा के मुकाबले 160 वोट ज्यादा मिले। हरनामपुरा गांव के 63 और 64 नंबर बूथ पर तंवर को 475 और 259 वोट मिले, जबकि सैलजा को 102 और 178 वोट मिले। वहीं भाणा ब्राह्मण गांव के तीन बूथों पर तंवर को सैलजा से 767 वोट ज्यादा मिले। राजगढ़ ढोबी के दो बूथों पर डॉ. तंवर को 383 और 232 वोट मिले, जबकि सैलजा को 155 और 399 वोट मिले। बिधराना गांव के दो बूथों पर तंवर को सैलजा से 286 वोट ज्यादा मिले। इसके अलावा सैंथली गांव में भी भाजपा के डॉ. अशोक तंवर को 100, 160, 476 और कुमारी सैलजा को 204, 239, 269 वोट मिले।

बड़े गांवों ने सैलजा को दिलाया बड़ा मार्जन

नरवाना क्षेत्र के धनौरी गांव के मतदाताओं ने कांग्रेस को पसंद किया, जिसमें तंवर के मुकाबले सैलजा को 944 वोट ज्यादा मिले।

उझाना गांव में सैलजा को तंवर से 1041 वोट ज्यादा मिले। पीपलथा गांव में सैलजा को 523 वोट ज्यादा मिले। धमतान साहिब गांव में तंवर के मुकाबले सैलजा को 903 वोट ज्यादा मिले। सैलजा को लोन गांव में 517, खरल गांव में 529, हमीरगढ़ गांव में 562, बेलरखा गांव में 917, धरौदी गांव में 594, कर्मगढ़ गांव 673, ढाकल गांव में तंवर के मुकाबले सैलजा को 1125 वोट मिले। इसके अलावा दबलैन गांव में 633, फरैण कलां में 510, भिखेवाला में 762, सच्चाखेड़ा गांव में 702 वोट सैलजा को ज्यादा मिले।


सांसद रणदीप सुरजेवाला के गांव में 27 वोटों से मिली जीत

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला के गांव सुरजाखेड़ा से सैलजा को 27 वोटों से जीत मिली। सुरजाखेड़ा में 93 और 94 बूथ थे, जिनमें डॉ. अशोक तंवर को 296 और 269 वोट मिले, जबकि सैलजा को 427 और 165 वोट मिले। दनौदा खुर्द के मतदाताओं ने सैलजा को 1210 वोटों की अहम बढ़त दिलाई, जबकि दनौदा कलां में सैलजा को 680 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed