{"_id":"6a8b5d4ad761155f690c6db1","slug":"kuldeep-met-party-workers-without-the-party-flag-or-a-stage-jind-news-c-199-1-sroh1009-158987-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पार्टी के झंडा और मंच के बिना कार्यकर्ताओं से मिले कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पार्टी के झंडा और मंच के बिना कार्यकर्ताओं से मिले कुलदीप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को जींद में स्नेह मिलन समारोह के जरिये राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में न तो किसी राजनीतिक दल का झंडा नजर आया और न ही कोई औपचारिक राजनीतिक मंच बनाया गया।
सम्मेलन में कुलदीप पर पुष्प वर्षा हुई, उनका राजतिलक किया गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने तिलक लगाने के बाद शंखनाद भी किया। कुलदीप बिश्नोई ने खुद भी शंख बजाया। यहां कुलदीप के कुछ उत्साही समर्थकों ने भावी सीएम के नारे भी लगाए। कार्यक्रम में भाजपा विधायक रणधीर पनिहार, भाजपा से जुड़े युवा कार्यकर्ता और कुलदीप बिश्नोई के समर्थक ही मौजूद रहे।
विधायक रणधीर पनिहार को छोड़ दें तो कोई भी विधायक, मंत्री और भाजपा का स्थानीय पदाधिकारी समारोह में नहीं दिखा। कार्यक्रम में चौधरी भजन लाल और कुलदीप के समर्थक तो दिखे लेकिन उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के साथ लंबे समय तक काम करने वाले बड़े चेहरे और पूर्व मंत्रियों की गैरमौजूदगी चर्चा में रही।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के जरिये कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता चौधरी भजनलाल से विरासत में मिली सियासी जमीन को दोबारा मजबूत करने का संकेत दिया। उन्होंने कार्यक्रम को राजनीतिक रैली या शक्ति प्रदर्शन के बजाय स्नेह मिलन बताया। कहा कि जींद की जनता और कार्यकर्ताओं से मिले स्नेह से वे अभिभूत हैं।
पिता चौधरी भजनलाल ने दशकों पहले जिन रिश्तों की नींव रखी थी, उसकी आत्मीयता आज भी कायम है। उनके पिता के समय से जुड़े कई कार्यकर्ता आज अपने बच्चों के साथ यहां पहुंचे हैं। कार्यक्रम में पानीपत से पहुंचे डॉ. सोहन लाल और नरेंद्रा बाता ने कहा कि उनका परिवार से चाैधरी भजनलाल के परिवार से गहराई से जुड़ा हुआ है।