फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kitab Singh Bhanwala becomes association head

Jind News: किताब सिंह भनवाला बने एसोसिएशन प्रधान

Sun, 12 May 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kitab Singh Bhanwala becomes association head
11जेएनडी06 : नई कार्यकारिणी का स्वागत करते रिटायर्ड कर्मचारी अ​धिकारी एसोसिएशन के सदस्य। संवाद
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन की बैठक शनिवार को जाट धर्मशाला में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चर्चा करने के बाद किताब सिंह भनवाला को फिर से एसोसिएशन का जिला प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले एसोसिएशन सदस्य रामस्वरूप ललित खेड़ा, राजेंद्र उचाना व ईश्वर सिंह ढांडा की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद पिछली कार्यकारिणी ने इस्तीफा दिया। आय-व्यय का ब्योरा रखा गया। बैठक की अध्यक्षता चंदन राम शर्मा ने की।
विज्ञापन

मियां सिंह खटकड़ व प्यारेलाल देशवाल ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। कार्यकारिणी के इस्तीफे के बाद चुनावी पर्यवेक्षकों ने नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू करते हुए सर्वसम्मति से किताब सिंह भनवाला को दोबारा प्रधान, खजान सिंह खटकड़ को वरिष्ठ उप प्रधान, कुलदीप सिंह गोयत को महासचिव, शमशेर सिंह ढांडा को कोषाध्यक्ष, सत्यपाल सिंह रेढू को संयुक्त सचिव, जगदीश पांचाल को प्रेस सचिव और रामचंद्र शास्त्री को सलाहकार चुना। पृथ्वी सिंह मोर ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार प्रधान व महासचिव को दिया गया। इस अवसर पर ओम सिंह सांगवान, खजान सिंह रामराय, करण सिंह मलिक, बाबूराम सिहाग, रोशन लाल सिंगला, जय सिंह धनखड़, फतेह सिंह ,आजाद सिंह कुंडू, सत्यनारायण वर्मा, कलम सिंह ढुल, शीशपाल लोहान, महावीर सिवाच, शमशेर नैन, ईश्वर नैन, नरेंद्र कुंडू, सत्य प्रकाश सिंगला, जयसिंह कटारिया, भीम सिंह, धर्मपाल ग्रोवर, मांगेराम, रामफल रेढू, उमेद सिंह ढांडा, उदय सिंह संधु, महावीर कुंडू, महावीर मलिक, गुरुदेव, तेलू राम, धर्मवीर रेढू, राज सिंह, जयपाल, राजवीर सिंह भाटी, राजकुमार लोहान, सतवीर देशवाल, सतवीर सिंह मलिक, जयपाल, भरत सिंह, किताब सिंह नरवाना, बलबीर तथा ब्लॉक कार्यकारिणियों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

11जेएनडी06 : नई कार्यकारिणी का स्वागत करते रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन के सदस्य। संवाद

11जेएनडी06 : नई कार्यकारिणी का स्वागत करते रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed