{"_id":"65dce42d4678379fef0b4876","slug":"kisan-student-unity-organization-submitted-memorandum-to-vc-jind-news-c-199-1-jnd1001-113533-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान छात्र एकता संगठन ने वीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान छात्र एकता संगठन ने वीसी को सौंपा ज्ञापन
Tue, 27 Feb 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी02: वीसी डॉ रणपाल को ज्ञापन सौंपते हुए किसान छात्र एकता संगठन सदस्य। स्वयं
जींद। विश्व व्यापार संगठन से कृषि क्षेत्र को बाहर और छात्र नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर किसान छात्र एकता संगठन ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन वीसी डाॅ. रणपाल को सौंपा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुमित लाठर ने बताया कि डब्ल्यूटीओ से देश के किसानों को कोई भी लाभ नहीं हो रहा है। केवल विकसित देश विकासशील देशों पर एकाधिकार स्थापित करना चाहते हैं। इससे हमारे देश के छोटे किसान को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।
फसल चक्र अपनाने पर भी डब्ल्यूटीओ की पॉलिसियों के कारण सरसों की फसल के दाम कम हुए। इसके साथ-साथ पढ़े-लिखे युवा और छात्र नेताओं को 307 जैसी गंभीर धाराएं लगाकर गिरफ्तार किया जा रहा है। ऐसे में विश्व व्यापार संगठन से कृषि क्षेत्र को बाहर किया जाए। छात्र नेताओं की रिहाई की जाए। छात्र संगठन ने अल्टीमेटम दिया कि जल्द से जल्द छात्र नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो वो विश्वविद्यालय में असहयोग आंदोलन की शुरुआत करेंगे। 50 प्रतिशत युवा कक्षाओं से बाहर रहकर अपना विरोध, प्रदर्शन दर्ज करवाएंगे। इस अवसर पर अजय सहारन, विजय, रविंद्र, सिद्धार्थ कुंडू मौजूद थे।