फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Sabha will protest in Uchana on 10th July

Jind News: 10 जुलाई को उचाना में प्रदर्शन करेगी किसान सभा

Mon, 08 Jul 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Jul 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha will protest in Uchana on 10th July
07जेएनडी36-बैठक में चर्चा करते सभा पदाधिकारी। संवाद
नरवाना। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा की बैठक रविवार को भगत सिंह अध्ययन केंद्र में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मा. चांद की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष बलबीर सिंह, डिंपल दनौदा, राज्य कोषाध्यक्ष, उपप्रधान फूल सिंह श्योकंद, जिला सचिव बलिंद्र सिंह, उचाना तहसील प्रधान जसवंत सिंह, नरवाना तहसील सचिव डॉ. रामचंद्र शामिल हुए।
विज्ञापन

डिंपल ने कहा कि किसानों ने भाजपा और उसके सहयोगियों को सबक सिखाया। आने वाले समय में और अधिक मुस्तैदी के साथ तैयार रहने का फैसला लिया गया और आगामी योजना तैयार की गई। इसमें पहला प्रदर्शन उचाना के किसानों को रबी अथवा रबी की फैसल को ओलावृष्टि से हुए नुकसान तथा पाले से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किया जाएगा। 10 जुलाई को मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम उचाना को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं पर डीसी जींद के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की ये मांगें पूरी नहीं हो जाती संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर अनिता कर्मगढ़, रामप्यारी लोधर, छोटी हमीरगढ़, हरविंदर, राजकुमार मौजूद रहे।

07जेएनडी36-बैठक में चर्चा करते सभा पदाधिकारी। संवाद

07जेएनडी36-बैठक में चर्चा करते सभा पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed