फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Andolan: Farmers reached Datasinghwala border

Kisan Andolan News: जींद में किसानों व पुलिस के बीच झड़प, पांच पुलिस कर्मचारी घायल, कुछ किसानों को भी आई चोट

Tue, 13 Feb 2024 06:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह सतीश जागलान, संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा)
सतीश जागलान, संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 06:48 PM IST
सार

Jind Haryana News: किसान आंदोलन के दौरान जींद में स्थिति तनावपूर्ण है। यह देखते हुए मंगलवार से आगामी आदेशों तक अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmers reached Datasinghwala border
घायल जवान। - फोटो : संवाद

विस्तार

दातासिंह वाला बॉर्डर पर लगातार आसु गैस गोले छोड़ने, धुआं उठने, लाठियां चलने तथा पत्थरीबाजी की आवाज आ रही है। इस पत्थरबाजी व लाठीचार्ज में पांच पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। कुछ किसानों को भी चोट आई है। घायल पुलिस कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया है, जबकि किसानों को दूसरे किसान किसी अन्य अस्पताल में ले गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

दातासिंह वाला बॉर्डर पर दो बजे तक स्थिति ठीक थी, लेकिन इसके बाद हालात खराब होते चले गए। पंजाब से काफी संख्या में किसान यहां पहुंच गए और सड़क पर लगाई कीलाें को उखाड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन से पानी बरसाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर किसानों ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस झड़प में पांच पुलिस कर्मचारी हो गए जबकि कुछ किसान भी घायल हुए हैं। पुलिस कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया है। वहीं किसानों का पता नहीं चला कि वह घायल होने के बाद किस अस्पताल में गए हैं। किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रही है। खेतों में किसानों का लगातार पुलिस पीछा कर रही है। हालत अब बेकाबू होते जा रहे हैं।  

जींद में शुगर मिल को बनाया अस्थायी जेल
वहीं जिला प्रशासन ने झांझ गांव के पास स्थित शुगर मिल को अस्थाई जेल बना दिया गया है। महानिदेशक जेल द्वारा आदेश दिए गए हैं कि चीनी मिल को अस्थायी तौर पर जेल बना दिया गया है। यहां पर डाॅ. मनदीप, औषधाकारक, पवन जैन जेल उपाधीक्षक के साथ सामंजस्य स्थापित कर अस्थायी जेल में ड्यूटी करेंगे। 


किसान आंदोलन को देखते हुए सभी अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश रद्द
किसान आंदोलन को देखते हुए मंगलवार से आगामी आदेशों तक अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। केवल चिकित्सीय अस्पताल की स्थिति में सीएमओ जींद से चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद अवकाश की अनुमति दी जाएगी। उपायुक्त डॉ. मोहम्मद इमरान रजा ने आदेशों को सख्ती से पालन के लिए कहा है।

एक सप्ताह से बैठकों पर बैठकें
पिछले एक सप्ताह से पुलिस अधिकारी कभी पुलिस कर्मचारियों के साथ तो कभी ग्रामीणों के साथ बैठकें कर रहे हैं। इसके अलावा पिछले एक सप्ताह से दातासिंह वाला बॉर्डर को पक्का मोर्चा बनाकर किलेबंदी की जा रही है। सुरक्षा के इतने पुख्ता इंतजाम हैं कि इन्हें किसी भी तरीके से तोड़ा नहीं जा सकता। 
 
सड़क के बीच में तीन लेयर में गाड़ी गई कील

दातासिंह वाला बॉर्डर पर पंजाब की तरफ पुलिस ने लोहे की कील गाड़ दी हैं। इनको तीन लेयर में गाड़ा गया है ताकि ट्रेक्टर आएं तो यहीं पंक्चर होकर रुक जाएं। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ बड़े-बड़े अलग से पत्थर रखे गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर इनको और अधिक मजबूती के साथ लगाया जा सके। ड्रोन को बॉर्डर से लगभग एक किलोमीटर पंजाब की तरफ उड़ाया जा रहा है ताकि पहले ही पता लग सके कि कितने किसान कितने वाहनों में आ रहे हैं। एक किलोमीटर पहले ही पता लगने के बाद पुलिस सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed