फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Andolan 2.0: 9 thousand farmers Reached on Data Singh Wala-Khanauri Border

Kisan Andolan 2.0: जींद का दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर; 9 हजार किसान डटे, पुलिस ने भी खोला मोर्चा

Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/नरवाना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
सार

पथराव में रात 8 बजे तक 10 पुलिस कर्मी, 3 अर्धसैनिक बल के जवान और 12 से अधिक किसान घायल हो गए। पांच हजार किसानों का दूसरा जत्था भी बॉर्डर पर पहुंचा है। हिसार रेंज के एडीजीपी ने भी स्थिति का जायजा लिया है।

विज्ञापन
Kisan Andolan 2.0:  9 thousand farmers Reached on Data Singh Wala-Khanauri Border
दातासिंहवाला बॉर्डर पर जमा भारी संख्या में किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद से पंजाब सीमा के साथ लगते दातासिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर दोपहर दो बजे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पंजाब की तरफ से आए काफी बाइक सवार युवा किसानों ने सड़क के बीच में पंजाब की तरफ लगाई गई कीलों को उखाड़ना शुरू कर दिया। पुलिस से उनकी झड़प हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन से पानी की बौछार की। संख्या कम होने के कारण किसान पीछे हट गए। दोपहर तीन बजे लगभग तीन हजार किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ दातासिंह-खनौरी बॉर्डर पहुंचा और आगे बढ़ने लगा।

विज्ञापन


पुलिस ने फिर आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हाे गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसान खेतों में उतर गए। दूसरी तरफ किसानों ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। रात 8 बजे तक 10 पुलिस कर्मी, 3 अर्धसैनिक बल के जवान और 12 से अधिक किसान घायल हो गए।

विज्ञापन

Kisan Andolan 2.0:  9 thousand farmers Reached on Data Singh Wala-Khanauri Border
घायल जवान। - फोटो : संवाद

घायल पुलिस कर्मचारियों को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया जबकि किसान को कहां दाखिल करवाया गया, इसका पता नहीं चला। शाम को 7 बजे पांच हजार किसानों का पंजाब से दूसरा जत्था भी बॉर्डर पर पहुंच गया। रात 8 बजे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

7 बजे हिसार मंडल के एडीजीपी डॉ. एम रवि किरण भी बॉर्डर पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। हरियाणा से लगभग एक हजार किसान भी पंजाब के किसानाें की मदद के लिए बॉर्डर पर पहुंच गए हैं।

ड्रोन से रखी जा रही नजर
पुलिस आसमान से भी पूरे मामले पर नजर रख रही है। ड्रोन को लगभग पंजाब की सीमा में एक किलोमीटर तक घुमाया जा रहा है। इससे पंजाब की तरफ से आने वाले किसानों की संख्या का पता लगाकर पुलिस उसी हिसाब से अपना इंतजाम कर रही है। सुरक्षा के हिसाब से बड़े-बड़े पत्थरों को बॉर्डर पर रखकर सड़क को पूरी तरह से ब्लॉक किया गया है। तीन लेयर में पुलिस ने बॉर्डर की सुरक्षा कर रखी है।

जींद में चीनी मिल को बनाया अस्थायी जेल
उग्र होते किसान आंदोलन को देखते हुए महानिदेशक जेल द्वारा आदेश दिए गए हैं कि जींद की चीनी मिल को अस्थायी तौर पर जेल बना दिया गया है। यहां पर डाॅ. मनदीप व पवन जैन के साथ सामंजस्य स्थापित कर अस्थायी जेल में डयूटी करेंगे।

सभी अधिकारियों और कर्मियों के अवकाश रद्द
उपायुक्त डा. मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार से आगामी आदेशों तक अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी को रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं। केवल चिकित्सीय अस्पताल की स्थिति में सीएमओ जींद से चिकित्सा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद अवकाश की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed