फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan agitation: Contact drive for tractor parade

किसान आंदोलन : ट्रैक्टर परेड के लिए चलाया संपर्क अभियान

Fri, 15 Jan 2021 09:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Kisan agitation: Contact drive for tractor parade
किसान किताब सिंह के घर पर मौजूद कांग्रेस नेता। संवाद - फोटो : Jind
जींद। कृषि कानूनों के विरोध में खटकड़ व बद्दोवाल टोल पर चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड को लेकर किसान संगठनों ने दिल्ली में ताकत दिखाने के लिए लोगों से संपर्क अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को अंबाला से इनेलो नेता अभय चौटाला के नेतृत्व में ट्रैक्टर यात्रा जींद पहुंचेगी। इस दौरान वे बद्दोवाल व खटकड़ टोल पर जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, जाट धर्मशाला में बैठक कर विभिन्न खाप, तपों व अन्य संगठनों के सदस्यों ने तय किया कि 24 जनवरी को दिल्ली के लिए ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले 18 जनवरी को महिला दिवस मनाया जाएगा, जिसमें महिलाएं ट्रैक्टर लेकर अपने-अपने गांवों से टोल तक पहुंचेंगी। संगठनों की पंचायत भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता छाजूराम कंडेला की अध्यक्षता में हुई। सर्व प्रथम बैठक में आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। 18 जनवरी को महिला दिवस मनाकर किसान विरोधी बिलों को वापस लेने के लिए डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जंयती पर सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। बैठक में सर्व सम्मति से फैसला लिया कि जिले के सभी विधायक 26 जनवरी से पहले-पहले किसान आंदोलन के बारे में अपनी मनसा जाहिर करें।
विज्ञापन

इस दौरान खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर सिंह पलवान, बराह-सुंदरपुर बारहा के प्रधान कुलदीप सिंह ढांडा, किनाना तपा से दरिया सिंह सैनी, हाट तपा से मदन मलिक, बनैण खाप से नपे सिंह, धमतान तपा से रामकला, भनवाला खाप के प्रवक्ता किताब सिंह भनवाला, चौगामा के प्रधान रामकुमार देशवाल, माजरा खाप के महासचिव बिजेंद्र फौजी व प्रवक्ता समुंदर, नोगामा खाप के प्रवक्ता महेंद्र सिंह जागलान, और बीरभान ढूल, जींद ब्लॉक के सरपंच एसोसिएशन के प्रधान संदीप अहलावत, सेवानिवृत कर्मचारी संगठन से जयनारायण पिलानिया, खजान सिंह खटकड़, चांदरूप मलिक, ओम सिंह सांगवान, प्यारे लाल देशवाल, बलवान सिंह डीपी, सुरजमल नैन, किसान संगठन से रणधीर सिंह, गजे सिंह, कर्ण सिंह सिंह गांगौली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो नेता सच्चे दिल से किसान के साथ : कुंडू
इनेलो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्ण सिंह चहल और जिला प्रधान रामफल कुंडू ने बताया कि शनिवार को जींद पहुंचने वाली अभय चौटाला की ट्रैक्टर यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। वे सच्चे दिल से किसानों के साथ हैं। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने अपने पद से त्याग पत्र देने का फैसला लिया है। कर्ण सिंह अलेवा ने कहा कि जो लोग अभय चौटाला के त्यागपत्र पर सवाल उठा रहे हैं, वे जनभावनाओं को नहीं समझ रहे हैं।
किसान किताब सिंह के परिवार को दी दो लाख की आर्थिक सहायता
किसान आंदोलन में मरे उझाना गांव के किसान किताब सिंह के परिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके घर पहुंचकर परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का वायदा किया था। इसे मकर संक्रांति के अवसर पर कांग्रेस के चार विधायकों ने पूरा किया।

गोहाना के विधायक जगबीर मलिक, सफीदों के विधायक सुभाष गंगोली, बडोदा से इंद्रराज नरवाल व सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार ने किताब सिंह के परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा ने कहा कि 8 दिसंबर को कृषि कानूनों के विरोध में धरने दे रहे उझाना गांव निवासी किसान किताब सिंह का निधन हो गया था। इस मौके पर समाजसेवी दरवेश, विनोद मंगला, संजीव कल्याण, मंदीप दनौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed