फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kiran and Suman left for Bangalore to participate in the World Championship

Jind News: किरण और सुमन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बंगलूरू रवाना

Sun, 11 May 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 11 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kiran and Suman left for Bangalore to participate in the World Championship
10जेएनडी07-रोइंग खिलाड़ी किरण और सुमन जो बैंगलोर के लिए रवाना हुई हैं। स्रोत कोच
जींद। जींद की रोइंग खिलाड़ी किरण और सुमन आगामी सीजन में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेेने के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए बंगलूरू रवाना हो गईं हैं। किरण और सुमन सीनियर कैटेगरी में अपना दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

बंगलूरू में ट्रायल के बाद दोनों खिलाड़ी भारतीय महिला टीम के साथ हैदराबाद के लिए कैंप रवाना होंगी। किरण डाहौला गांव से हैं और सुमन संगतपुरा गांव से हैं। कोच चांद चहल ने बताया कि अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप जर्मनी में जुलाई माह की शुरुआत में होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं एशियन चैंपियनशिप भोपाल में नवंबर में होगी। चहल ने बताया कि एशियन चैंपियनशिप 20 साल बाद भारत में हो रही है। इससे पहले 2005 में हैदराबाद में एशियन चैंपियनशिप हुई थी। ऐसे में भारत को लंबे समय के बाद एशियन चैंपियनशिप की मेजबानी करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा रोइंग की सचिव कमला दलाल और कोच चांद चहल ने बताया कि 22 वर्षीय किरण ने पिछले साल एशियन गेम्स और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लिया था, जबकि इस साल फरवरी माह में हुए नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल था। वहीं 19 वर्षीय सुमन का नेशनल गेम्स फरवरी में और अगस्त 2024 में हुई जूनियर एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed