फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Killer husband and father-in-law sent to jail after two days remand

हत्यारोपी पति और ससुर को दो दिन के रिमांड के बाद भेजा जेल

Mon, 13 Dec 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Killer husband and father-in-law sent to jail after two days remand
अलेवा। महिला रीना की हत्या के मामले के आरोपी पति व ससुर की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चुन्नी, तेल का खाली कैन, प्लास्टिक का कट्टा व साइकिल बरामद किया है। पुलिस ने हत्या के बाद जलाए शव की राख के नमूने भी लिए हैं। रिमांड के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस को बताया कि महिला की हत्या के बाद तेल डालकर शव को कट्टे में बांधकर चौबारे से नीचे लाया गया था। इसके बाद महिला के शव पर तेल डालकर जलाया गया। लेकिन शव पूरी तरह नहीं जलने के कारण उसके अधजले शव को प्लास्टिक के बैग में डालकर साइकिल पर रखकर तालाब के समीप झाड़ियों में फेंका गया था। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने इस मामले में पति व ससुर के दो दिन के रिमांड के बाद उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed