फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kidnapping and gang rape of student

Jind News: छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 13 Jan 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping and gang rape of student
जींद। छात्रा का शिक्षण संस्थान के बाहर से कार में चार युवकों ने अपहरण कर नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, अहपरण, बंधक बनाने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर के एक शिक्षण संस्थान की छात्रा ने बताया कि 12 दिसंबर को वह अपने शिक्षण संस्थान के बाहर खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसके साथ पढ़ने वाले हांसी के गांव भकलाना निवासी सुनील गाड़ी लेकर आया और कहा कि वह उसे छोड़ देगा। वह गाड़ी में बैठ गई। बैठने पर उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया। उसे हिसार में एक जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद सुनील के साथियों गांव मदीना निवासी मनोज, मनोहरपुर गांव निवासी रोहित और भिवानी जिले के हेतमपुरा निवासी साहिल ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वापस छोड़ दिया गया। उस समय वह समाज में बदनामी के डर से चुप रही, लेकिन बाद में आरोपियों ने धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करने शुरू कर दिया। महिला थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर सुनील, साहिल, रोहित, मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed