फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap representatives will settle the dispute of Jat Dharmarth Sabha

Jind News: खाप प्रतिनिधि निपटाएंगे जाट धर्मार्थ सभा का विवाद

Mon, 12 Feb 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Khap representatives will settle the dispute of Jat Dharmarth Sabha
12जेएनडी23 : जाट धर्मशाला का फाइल फोटो। संवाद
जींद। जाट धर्मशाला की संचालक जाट धर्मार्थ सभा की नई कार्यकारिणी के चुनाव के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। सोमवार को जाट धर्मशाला में जाट धर्मार्थ सभा के आजीवन सदस्यों के अलावा दर्जनभर से ज्यादा खाप पंचायत प्रतिनिधियों ने बैठक की। बैठक में जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान देवव्रत ढांडा को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि अब 15 फरवरी को जाट धर्मशाला में जाट सभा के आजीवन सदस्यों और खाप प्रतिनिधियों की बैठक होगी। इसमें ईश्वर लोहचब को जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान का कार्यभार दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

जाट धर्मार्थ सभा की नई कार्यकारिणी के गठन का मामला उलझा हुआ है। चार फरवरी को जाट धर्मार्थ सभा की आम सभा की बैठक नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुलाई गई थी। इस बैठक में कोरम पूरा नहीं हुआ था और नई कार्यकारिणी के प्रधान को लेकर विवाद पैदा हो गया था। विवाद और कोरम पूरा नहीं हो पाने के कारण विधिवत रूप से प्रधान का चुनाव नहीं हो पाया था। जाट धर्मार्थ सभा के कुछ आजीवन सदस्यों ने ईश्वर लोहचब को जाट धर्मार्थ सभा का अध्यक्ष चुनने की घोषणा कर दी थी। घोषणा के बीच ही हंगामा हो गया और मामला जिला फर्म एवं सोसायटी रजिस्ट्रार तक पहुंच गया। अभी तक यहां कोई फैसला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बॉक्स
15 को ईश्वर लोहचब को चार्ज दिलवाने का फैसला
खाप प्रतिनिधियों और जाट सभा सदस्यों की सोमवार को जाट धर्मशाला में हुई बैठक में सभा की नई कार्यकारिणी के चुनाव के मसले पर कई घंटे तक मंथन हुआ। इसमें दर्जनभर से ज्यादा खाप प्रतिनिधियों और जाट धर्मार्थ सभा के आजीवन सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कंडेला खाप, माजरा खाप, नंदगढ़ बारहा, कालवा बारहा, बिनेन खाप के प्रतिनिधि शामिल हुए। खाप प्रतिनिधियों ने नई कार्यकारिणी के गठन के मसले पर चर्चा की। मामले को सर्वसम्मति से निपटाने पर मंथन हुआ। इस दौरान प्रतिनिधियों ने जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान देवव्रत ढांडा को बैठक में बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद आने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया। कुछ प्रतिनिधि ढांडा के घर पहुंचे तो वहां से बताया गय कि ढांडा घर पर नहीं हैं। बैठक के बाद कंडेला खाप के प्रवक्ता जगत सिंह रेढू ने कहा कि अंत में बैठक में यह फैसला लिया गया कि 15 फरवरी को जाट धर्मशाला में जाट धर्मार्थ सभा के आजीवन सदस्यों और जींद जिले की खापों के प्रतिनिधियों की एक बैठक होगी। इस बैठक में ईश्वर लोहचब को जाट सभा के अध्यक्ष पद का चार्ज दिलवाया जाएगा, जिन्हें 4 फरवरी को अध्यक्ष चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
12जेएनडी 23 : जाट धर्मशाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed