फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap Choudhary will burn the effigy of the government today by protesting at Tehsil level

Jind News: आज तहसील स्तर पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूकेंगे खाप चौधरी

Thu, 01 Jun 2023 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Khap Choudhary will burn the effigy of the government today by protesting at Tehsil level
जींद। प्रदेश में खिलाड़ियों के समर्थन में एकमात्र खटकड़ टोल को फ्री करवाने वाली खटकड़ टोल कमेटी और खाप चौधरी वीरवार को जिले में तहसील स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सरकार व सांसद बृजभूषण का पुतला फूंका जाएगा। कमेटी सदस्यों का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता राकेश टिकैत की तरफ से कोई भी आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया तो उसे जींद में तुरंत शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन




खटकड़ टोल कमेटी के प्रधान सतबीर पहलवान बरसोला ने कहा कि सभी लोगों के साथ बैठक करके निर्णय लिया गया कि वीरवार को जिले में तहसील स्तर पर सरकार व सांसद बृजभूषण के पुतले फूंके जाएंगे। इससे पहले शहर में प्रदर्शन भी किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम जींद के लघु सचिवालय के बाहर होगा, फिलहाल सरकार को पांच दिन का समय दिया गया है। यदि पांच दिन में खिलाड़ियों की मांग पूरी नहीं की गई तो फिर संयुक्त किसान मोर्चा जो निर्णय लेगा, उस पर अमल करते हुए जिस प्रकार के आंदोलन का आदेश आएगा, वह सबसे पहले जींद में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


सतबीर पहलवान ने कहा कि खिलाड़ियों के पक्ष में फिर आंदोलन खड़ा होगा और उनको इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed