फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap and farmer organizations united in the case of molestation of girl students

Jind News: छात्राओं से छेड़छाड़ मामले में खाप और किसान संगठन हुए एकजुट

Sat, 11 Nov 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Khap and farmer organizations united in the case of molestation of girl students
जींद/उचाना। उचाना के सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी प्राचार्य के खिलाफ उचाना तहसील परिसर में खापों और किसान संगठनों की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता संयुक्त अध्यक्ष मंडल आजाद पालवां, कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश रेढू, माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र संधू समेत दूसरे प्रतिनिधियों ने की।
विज्ञापन

पंचायत में ये प्रस्ताव हुए पारित
पंचायत में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें बार एसोसिएशन से अनुरोध किया जाएगा कि आरोपी प्राचार्य को वकील मुहैया न करवाया जाए। आरोपी प्राचार्य के साथ इस मामले में संलिप्त स्टाफ या दूसरे कर्मचारी और राजनीतिक संरक्षण देने वाले बड़े नेता को भी गिरफ्तार किया जाए। पुलिस कार्रवाई में रहीं खामियों को ठीक करते हुए इस केस को मजबूत बनाया जाए। अगर इन प्रस्तावों पर अमल नहीं किया जाता है तो प्रदेशभर की खापों की बैठक बुलाकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

आजाद पालवां ने कहा कि आरोपी प्राचार्य ने जहां पर भी नौकरी की, वहीं से आरोपी को बाहर निकाला गया। प्राइवेट स्कूल से लेकर सरकारी स्कूलों में ड्यूटी के दौरान आरोपी के खिलाफ शिकायतें आईं, लेकिन बड़े नेता के दबाव के कारण शिकायतों को दबा दिया गया। नियमों के अनुसार जिस अध्यापक या प्राचार्य की छवि साफ-सुथरी हो, उसे ही कन्या स्कूल में ड्यूटी पर लगाना चाहिए। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद प्राचार्य के खिलाफ कई दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्राओं द्वारा शिकायत भेजे जाने के बाद भी कई माह तक मामला दबा रहा। पंचायत में कहा गया कि जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में निरीक्षण किया और खामियां मिलीं, उसी समय प्राचार्य को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। पंचायत में मांग की गई कि कुछ स्टाफ सदस्य ने प्राचार्य का साथ दिया, उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेला आदमी यह घिनौना कार्य नहीं कर सकता, बड़े राजनेता का इसमें हाथ : गुरविंदर
कंडेला खाप प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, अखिल भारतीय किसान सभा के उपप्रधान ज्ञानी राम ने कहा कि बार एसोसिएशन को ऐसे व्यक्ति का केस नहीं लड़ना चाहिए और जिन्होंने इनका साथ दिया, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर ने कहा कि अकेला आदमी यह घिनौना कार्य नहीं कर सकता, बड़े राजनेता का इसमें हाथ है। इस मौके पर समुंदर फोर, छज्जूराम कंडेला, बलविंदर उचाना, बीरा करसिंधु, शीला छातर, मनोज कुमारी बरसोला भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed