फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap against homosexuality, consensual relationships and endogamy

Jind News: समलैंगिकता, सहमति संबंध और समगोत्र विवाह के विरोध में खाप

Mon, 29 Jul 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 29 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Khap against homosexuality, consensual relationships and endogamy
28जेएनडी22 : महापंचायत के मंच पर मौजू​द कई खापों के प्रधान। संवाद
नरवाना। दनौदा के ऐतिहासिक चबूतरे पर सर्वजातीय बिनैण खाप ने खापों का महासम्मेलन आयोजित किया। इसमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पंजाब और हरियाणा की 300 खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सर्वखाप ने एक सुर में समलैंगिक, सहमति संबंध और समगोत्र विवाह पर ऐतराज जताया।
विज्ञापन

महासम्मेलन में अखिल भारतीय खाप समन्वय समिति का गठन किया गया। रघुबीर नैन को इस समिति का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा एक 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जो बाद में 51 सदस्यीय होगी। यह कमेटी सभी खापों में समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेगी। महासम्मेलन में पहुंचे कमेटी के सदस्यों ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से मिलकर हिन्दू मैरिट एक्ट में संशोधन की मांग करेंगे।
विज्ञापन

रघुबीर नैन कहा कि महासम्मेलन का उद्देश्य सभ्य समाज का निर्माण और सामाजिक परिवेश को कुरीतियों एवं बुराइयों से मुक्त कराना है। महासम्मेलन का मुख्य फोकस हिन्दू मैरिज एक्ट में समाज की स्वस्थ मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए संशोधन करवाना है। हिन्दू मैरिज एक्ट में प्रस्तावित प्रेम विवाह के संबंध में माता पिता की सहमति होनी चाहिए। प्रेम विवाह एक ही गांव, गोहांड और समगोत्र में नहीं होना चाहिए। शादीशुदा रहते पुरुष व महिला का सहमति संबंध में रहने का प्रचलन गलत है, इस कानून को खत्म करना चाहिए। समलैंगिकता पर कानूनी रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप महापंचायत में ये लोग रहे मौजूद
इस मौके पर ईश्वर सिंह नैन, भगत सिंह, फकीर चंद नैन, प्रतीम सिंह, बलजीत फौजी, बलबीर सिंह, जसंवत, संतोष दहिया, ओमपाल, बाबा परविन्द्र आर्य, रामेश्वर शर्मा, राजस्थान से भंवर लाल, गुजरात से आनंदा नैन, सुरजभान, हरपाल सिंह, सूबे सिंह समैण, सैन समाज के प्रधान राजेश सैन भी मौजूद रहे।

वर्जन -
हिन्दू मैरिज एक्ट में संशोधन को लेकर कमेटी ने फैसला लिया है कि जल्द ही प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से मिलकर हिन्दू मैरिज एक्ट में संशोधन की मांग करेंगे। जब हिन्दू मैरिज एक्ट में महासम्मेलन में रखे इन मुद्दों में संशोधन होगा तब हम अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे।

-रश्मि बाल्यान, सर्वखाप को-ऑर्डिनेटर एवं बाल्यान खाप राष्ट्रीय चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed