फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kayakalp team found flaws in civil hospital

Jind News: कायाकल्प टीम को नागरिक अस्पताल में मिलीं खामियां

Fri, 20 Dec 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 20 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kayakalp team found flaws in civil hospital
20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।
जींद। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को कायाकल्प की टीम को निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं। इसके कारण अस्पताल को मिलने वाले अंकों में भी कटौती होने का डर बना है। पिछले कई दिन से अस्पताल प्रशासन खामियां दूर करने में लगा था, लेकिन टीम ने जांच के दौरान कई व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम ने अस्पताल में चिकित्सकों से बात कर निरीक्षण शुरू किया था। इस दौरान नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने अपनी व्यवस्थाओं के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बताया, लेकिन टीम की नजर खामियों से दूर नहीं कर सके। जांच टीम को नेत्र विभाग में डस्टबिन नहीं मिला तो फार्मासिस्ट में एक्सपायरी दवाई किस रंग के डब्बे में डाली जाती है, इसके बारे में पूछने पर जवाब नहीं मिल पाया। इसके अलावा टीम ने इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू, लैब, लेबर रूम, ओपीडी, ब्लड बैंक सहित अन्य वार्डों की जांच की। ब्लड बैंक में रजिस्टर में दर्ज मरीजों की 15 दिन की एंट्री एक साथ की हुई मिली। स्वास्थ्यकर्मी टीम के पूछे गए सवालों का जवाब तक नहीं दे पाए।
विज्ञापन

डायलिसिस सेंटर में फायर सेफ्टी सिलिंडर एक्सपायरी डेट का मिला। इमरजेंसी वार्ड और पेशेंट वार्ड में कई तरह की खामियां नजर आईं। टीम ने अस्पताल में स्वच्छता को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए। अब टीम की तरफ से जींद अस्पताल को 80 से ज्यादा अंक दिए जाते हैं तो नगद पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने अस्पताल के हर वार्ड में जाकर की जांच
कायाकल्प टीम ने निरीक्षण की शुरूआत इमरजेंसी वार्ड से करते हुए प्रत्येक वार्ड को कवर किया। टीम ने लैब में मशीनों के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद दवा वितरण कमरे और नेत्र चिकित्सक रूम की जांच करने के बाद टीकाकरण कक्ष में पहुंची। यहां काम करते मिले स्टूडेंट्स से गीले व सूखे कचरे के बारे में जानकारी हासिल की गई तो वह सही तरीके से जानकारी नहीं दे पाए। यहां डस्टबिन के ठीक से रखरखाव के निर्देश दिए गए।
स्ट्रेचर से लेकर वार्ड में बेड पर मिली चादर
नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर अक्सर मरीजों के आने के दौरान शायद ही कभी व्हील चेयर व स्ट्रेचर मिलते होंगे, लेकिन टीम के आने पर पहले बाहर गेट पर व्हीलचेयर व स्ट्रेचर पर चादर बिछाकर व्यवस्थाओं को बेहतर दिखाने का प्रयास किया गया। अस्पताल की इमरजेंसी के अंदर नई चादर बिछाई गई थी।
ब्लड बैंक में रिकॉर्ड की जांच
कायाकल्प टीम ने अस्पताल के नए भवन में मरीजों के एंट्री रजिस्टर की जांच की तो टीम चकित रह गई। 15 दिन के रिकॉर्ड को एक ही दिन में दर्ज किया गया था। स्टरलाइजेशन रूम में मशीन सेप्रेशन पर टेप लगी नहीं मिली। इस पर टीम ने मशीन पर टेप लगाने के निर्देश दिए। डायलिसिस वार्ड में एक्सपायरी डेट के सिलिंडर को बदलने के आदेश दिए गए। नर्स से आग बुझाने के बारे में पूछा तो वह सही से जवाब नहीं दे पाई। इस पर टीम ने तुरंत प्रभाव से कर्मियों को स्पेशल प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
कायाकल्प टीम के नंबर के आधार पर मिलता है कैश अवॉर्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई, इंफेक्शन नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट डिस्पोजल व पेशेंट केयर से संबंधित कुछ नियम निर्धारित किए गए हैं। जो अस्पताल इन मानकों पर खरा उतरता है उसे कैश अवॉर्ड दिया जाता है। अब टीम की तरफ से जांच रिपोर्ट के आधार पर रैंक दिया जाएगा। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। अगर जींद अस्पताल को 80 से अधिक अंक मिलते हैं तो कैश पुरस्कार मिलेगा।
डिलिवरी रिकॉर्ड की जांच
टीम ने डिलिवरी वार्ड में नर्सों से प्रतिदिन होने वाली डिलिवरी के रिकॉर्ड के बारे में पूछा। इस दौरान प्रसव से पूर्व और बाद में बरती जाने वाली सावधानियों व शिशु व मां की देखरेख से संबंधित सवाल पूछे गए। टीम ने ऑपरेशन थिएटर की भी जांच की।

अस्पताल में चल रही हैं बेहतर सुविधाएं
नागरिक अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं बेहतर हैं। कायाकल्प की टीम को सभी तरह की व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं। अस्पताल में साफ-सफाई, इंफेक्शन कंट्रोल, बायोमेडिकल वेस्ट, डिस्पोजल व पेशेंट केयर से संबंधित सभी व्यवस्थाएं बेहतर हैं। अब कायाकल्प की टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही रैंकिंग का पता लगेगा। -डाॅ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन, जींद। ॉ

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

20जेएनडी19: डायलिसिस वार्ड के बाहर लगे एस्पायरी डेट के फायर सेफ्टी सिलिंडर की तारीख देखते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed