फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kapil started a gym in Hansi three years ago.

Jind News: कपिल ने तीन साल पहले हांसी में शुरू किया था जिम

Thu, 11 Jun 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kapil started a gym in Hansi three years ago.
फोटो 11जेएनडी34-दालमवाला गांव में कपिल के घर पसरा पड़ा सन्नाटा। संवाद
जींद। हांसी में जिम संचालक कपिल की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से उसके पैतृक गांव दालमवाला में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और उसके घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

कपिल बचपन से ही खेलों और फिटनेस के प्रति बेहद रुचि रखता था। उसे विशेष रूप से कबड्डी खेलने और जिम करने का शौक था। युवावस्था में उसने अपने इसी शौक को पेशे में बदलने का फैसला किया और करीब तीन वर्ष पहले हांसी में अपना जिम शुरू किया था।
विज्ञापन

वह गांव से लगभग चार साल पहले अपने मामा के गांव बास में रहने लगा था और वहीं पढ़ाई करता था। हालांकि वह 12वीं पास ही था। ग्रामीणों के अनुसार कपिल अपने परिवार से बेहद जुड़ा हुआ था। जिम का काम शुरू करने के बाद वह अपने माता-पिता को भी हांसी ले गया था ताकि परिवार साथ रह सके। उनके घर गांव में फिलहाल कोई नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले ही उसने प्रेम विवाह किया था और परिवार में खुशियों का माहौल था। किसी को अंदाजा नहीं था कि इतनी जल्दी यह खुशी मातम में बदल जाएगी। हत्या की खबर मिलते ही दालमवाला गांव में लोगों का तांता लग गया। बुजुर्गों का कहना है कि कपिल मिलनसार स्वभाव का युवक था और उसकी किसी से दुश्मनी की जानकारी नहीं थी। शव का अंतिम संस्कार गांव में ही किया जाएगा। हालांकि देर शाम तक उनका शव गांव नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed