फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   kanungo arrest taking bribe

रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 06:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
kanungo arrest taking bribe
पुस्तैनी जमीन के अलग हिस्से होने के बाद कब्जा कार्रवाई के नाम पर रिश्वत लेते हुए चौकसी ब्यूरो की टीम ने हलका कानूनगो सुरेश कुमार को काबू किया। मामले की जांच की जा रही है। चौकसी ब्यूरो के अनुसार पांच हजार रुपये आरोपी कानूनगो बुधवार को ले चुका था और दस हजार रुपये वीरवार शाम करीब चार बजे अपने कार्यालय में ले रहा था तभी टीम ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

चौकसी ब्यूरो के निरीक्षक बलवान सिंह के अनुसार दालमवाला गांव निवासी विजेंद्र सिंह का अपने ही परिवार से जमीन अलग होने का मामला 2017 से चल रहा है। इस जमीन पर खाता अलग हो चुका है और इसकी कब्जा कार्रवाई की जानी थी। विजेंद्र कुमार के अनुसार हलका कानूनगो सुरेश कुमार लंबे समय से उसके चक्कर कटवा रहा था। इस पर बुधवार को 15 हजार रुपये में कार्रवाई करने पर सौदा तय हो गया। विजेंद्र सिंह के अनुसार बुधवार को उसने हलका कानूनगो को पांच हजार रुपये दे दिए और 10 हजार रुपये वीरवार को देने की बात हुई। इस पर विजेंद्र सिंह ने राज्य चौकी ब्यूरो को मामले की शिकायत दी। जिला प्रशासन ने बीडीपीओ धर्मवीर खर्ब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। वहीं विजेंद्र सिंह की कानूनगो सुरेश कुमार के साथ अलेवा पटवार भवन में ही पैसे देने की बात तय हुई। इस पर राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने फिल्डिंग लगा दी और विजेंद्र सिंह ने रिश्वत के दस हजार रुपये दो-दो हजार रुपये के पांच नोट कानूनगो सुरेश कुमार को थमा दिए। इशारा मिलते ही राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने कानूनगो सुरेश कुमार को दबोच लिया। तलाशी लिए जाने पर रिश्वत की राशि सुरेश कुमार से बरामद हुई। राज्य चौकसी ब्यूरो के निरीक्षक बलवान सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। टीम ने एएसआई अनिल कुमार व बलजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed