{"_id":"6a62603053239a2b6b0a3104","slug":"kanika-secured-first-place-in-the-block-level-games-jind-news-c-199-1-sroh1009-157177-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ब्लॉक स्तरीय खेलों में कनिका ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ब्लॉक स्तरीय खेलों में कनिका ने हासिल किया प्रथम स्थान
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी01: कुश्ती खिलाड़ी कनिका के साथ मौजूद स्कूल प्रबंधक व प्राचार्य। स्रोत : स्कूल
Link Copied
जींद। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना की 12वीं कक्षा की छात्रा कनिका ने प्रदर्शन करते हुए 61 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। कनिका ने जींद ब्लॉक में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। स्कूल प्रबंधक सत्यवान नेहरा और प्राचार्य पृथ्वी सिंह ने छात्रा को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कनिका को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक अपनी जीत का परचम लहराने के लिए कठोर परिश्रम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर अभ्यास और मेहनत जरूरी है। गांव बहबलपुर निवासी कनिका का कुश्ती के क्षेत्र में यह लगातार दूसरा शानदार प्रदर्शन है। इससे पहले पिछले वर्ष भी वह कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।