फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   kandela khap controversy, after two days, the second head expanded the executive

कंडेला खाप के प्रधान विवाद जारी, दो दिन बाद दूसरे प्रधान ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Sun, 18 Jul 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
kandela khap controversy, after two days, the second head expanded the executive
जींद। जिले की सबसे मजबूत माने जाने वाली कंडेला खाप में प्रधान को लेकर विवाद जारी है। जहां दो दिन पहले एक प्रधान ओमप्रकाश कंडेला द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करने के बाद शनिवार को दूसरे प्रधान धर्मपाल कंडेला ने भी कार्यकारिणी का विस्तार किया। पिछले करीब एक माह से कंडेला खाप के प्रधान को लेकर विवाद चल रहा है। एक गुट द्वारा जहां ओमप्रकाश कंडेला को प्रधान बताया जा रहा है, वहीं दूसरा गुट धर्मपाल कंडेला को प्रधान बना चुका है।
विज्ञापन

वहीं ओमप्रकाश कंडेला गुट द्वारा तीन दिन पहले कार्यक्रम कर तय किया था कि 25 जुलाई को गांव में नए प्रधान का अभिनंदन किया जाएगा। इस पर शनिवार को धर्मपाल कंडेला गुट ने एलान किया कि 23 जुलाई को खाप के चबूतरे पर नए प्रधान का अभिनंदन होगा। वहीं दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर राजनीति करने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को धर्मपाल कंडेला गुट की मीटिंग में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें प्रधान धर्मपाल कंडेला ने बताया कि खोखरी गांव निवासी रामदिया को महासचिव, शाहपुर गांव निवासी रामनिवास को कोषाध्यक्ष, दयानंद नंबरदार को उप प्रधान, रणधीर कंडेला को उप प्रधान, हजूर सिंह को उप प्रधान, ओम प्रकाश शर्मा शाहपुर को उप प्रधान, सोमदत्त रेढू को कानूनी सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा छज्जू राम शर्मा को सह सचिव, चंदपाल रविदासिया को उप प्रधान, प्रदीप शर्मा दालमवाला को उप प्रधान, महताब सिंह रूपगढ़ को उप प्रधान, अनिल लाठर मांडोखेडी को प्रधान सचिव, नंदी बाल्मीकि को विशेष कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। रेढू ने कहा कि मीटिंग में खाप के सभी 28 गांवों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed