फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kakdod girls team became champion of Bangar Kabaddi Cup

Jind News: बांगर कबड्डी कप की चैंपियन बनी काकड़ोद बालिका टीम

Sun, 25 Jun 2023 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 25 Jun 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kakdod girls team became champion of Bangar Kabaddi Cup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। कपास मंडी में आयोजित बांगर कबड्डी कप के फाइनल मुकाबले एकतरफा हुए। बालक वर्ग 60 किलोग्राम की कबड्डी प्रतियोगिता में बांगर से 8 टीमों ने हिस्सा लिया तो लड़कियों की ओपन कबड्डी में पांच टीमों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बाबा प्रेमनाथ खेल एकेडमी और काकड़ोद गांव की टीम के बीच हुआ । इसमें काकड़ोद गांव की टीम ने 25 अंकों से जीत दर्ज कराई। बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला गुरुकुल खेड़ा और घसो के बीच हुआ। इसमें गुरुकुल खेड़ा ने 25 अंकों से जीत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़ ने दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय विजेता क्रमश: 2100, 1100 रुपये की राशि प्रोत्साहन अपनी तरफ से दी। रविंद्र धनखड़ ने कहा कि कबड्डी के खेल को लेकर युवाओं को रुझान बढ़ रहा है। सबसे अच्छी बात ये है कि अब बेटियां भी खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने लगी हैं। हार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। जो टीमें जीत नहीं पाई वो भविष्य में बेहतर तैयारी करके प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले। बाबा प्रेमनाथ खेल एकेडमी के संचालक जयभगवान करसिंधु ने कहा कि पहली बार उचाना में बांगर कबड्डी कप का आयोजन किया गया। बांगर एरिया से ही टीमें इससे पहुंची। भविष्य में राज्यस्तरीय कबड्डी कप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी जिलों में जाकर एकेडमी कबड्डी के खेल को प्रोत्साहित करने के लिए कबड्डी कोचों से मिलेगी। इस मौके देवी प्रसन्न छातर, मा. रामप्रसाद, सतीश डीपीई, बलराज प्रधान, देशराज शर्मा, राजबीर, जगदीश, दलबीर करसिंधु, किरण श्योकंद मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed