फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kabaddi: Himachal Pradesh team beat Kolkata team by three points

कबड्डी : हिमाचल प्रदेश की टीम ने कोलकाता की टीम को तीन अंकों से हराया

Wed, 13 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi: Himachal Pradesh team beat Kolkata team by three points
एक खिलाड़ी को हाथ लगाकर भागता खिलाड़ी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। नई अनाज मंडी में चल रही जस्ट कबड्डी लीग सीजन-11 में सोमवार रात को 55 किलो वर्ग भार के खिलाड़ियों के बीच सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने कोलकाता की टीम को तीन अंकों से हराया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ पूर्व पार्षद गौरव रोहिल्ला ने खिलाड़ियों से परिचय कर किया। पहला सेमीफाइनल मैच हिमाचल प्रदेश व कोलकाता के बीच हुआ। इसमें दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मैच में हिमाचल प्रदेश की टीम ने 39 अंक बनाए जबकि कोलकाता की टीम 36 अंक बना पाई। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम को तीन अंकों से विजयी घोषित किया। दूसरा मैच बंगलुरु तथा हरियाणा की टीमों के बीच हुआ। इस मैच में बंगलुरु की टीम ने 39 अंक बनाए जबकि हरियाणा की टीम केवल 25 अंक ही बना पाई। इस मैच में बंगलुरु की टीम को 14 अंकों से विजयी घोषित कियागया। जस्ट कबड्डी के सीईओ सोहन लाल तुषीर ने बताया कि रात को हुए सेमिफाइनल मैचों में हिमाचल के बीटूू व बैंगलुरु के महेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। बुधवार से 45 किलोग्राम भार वर्ग की टीमें सफीदों पहुंचेगी। इनके बीच लीग मैच करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता में मुख्य स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को अलग-अलग भार वर्ग में करीब 10 लाख रुपए रुपये की नकदी इनाम राशि दी जाएगी। इस मौके पर जस्ट कबड्डी लीग की उपप्रधान महिला संगीत सोनी, सचिव रोशन शर्मा, स्टाफ से ज्योति, आरती, सोनिया, प्रीति सोकिन, संदीप, रेफरी रेखा, विक्रम, अजय, पूजा एंकर, विकास यादव, अजय चौहान, प्रदीप तुषीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed