फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jyotiba Phule Park will be renovated with an amount of Rs 67.21 lakh

Jind News: 67.21 लाख रुपये की राशि से ज्योतिबा फुले पार्क का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 06 Jul 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Jyotiba Phule Park will be renovated with an amount of Rs 67.21 lakh
05जेएनडी08: ज्योतिबा फुले पार्क। फाइल फोटो
बरसात के कारण गिरी थी दीवार, अब नगर परिषद ने लंबे समय बाद लगवाए टेंडर
विज्ञापन

शहर के सुंदरीकरण के लिए पुराने किले पर बनाया है ज्योतिबा फुले पार्क
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नगर परिषद ज्योतिबा फुले पार्क की मरम्मत पर अब 67.21 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। इस महीने के अंत तक टेंडर की ऑनलाइन बिड खुल जाएगी। इस काम को ठेकेदार को 60 दिन में पूरा करना है। मरम्मत होने से पार्क की शोभा बढ़ जाएगी। बताया जा रहा है कि पार्क की दीवार कई साल पहले बरसात के कारण गिर गई थी।
ज्योतिबा फुले पार्क शहर के पुराने किले पर शहर के सुंदरीकरण के लिए बनाया था। इसको बच्चों के खेलने व शहरवासियों के घूमने के लिए बेहतर बनाया गया था, लेकिन तेज बरसात के कारण इसकी एक दीवार मकानों पर गिर गई थी। उसके बाद से ही नगर परिषद ने इस दीवार का निर्माण करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार करवाया और हाउस की बैठक में पास करवाकर इसके निर्माण के लिए प्रोसेस शुरू किया था। नगर परिषद ने इस पार्क के निर्माण के पर लगभग 1.7 करोड़ रुपये की राशि खर्च की थी।
विज्ञापन

बाक्स
पानी की निकासी नहीं होने के कारण गिरी थी दीवार

ज्योतिबा फुले पार्क शहर के किले पर होने के कारण यहां से पानी की निकाई नहीं थी। इस दौरान बरसात के पानी में यह दीवार जर्जर होकर गिर गई थी। इसके कारण पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोगों व बच्चों को भी हादसों का डर बना हुआ था। आसपास की कालोनियों के लोगों ने नप चेयरपर्सन से इस पार्क की दीवार बनवाने के लिए कई बार गुहार लगाई थी। इसके चलते अब दीवार बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

शहर के किले पर बने ज्योतिबा फुले पार्क की दीवार काफी समय पहले बरसात का पानी जमा होने के कारण गिर गई थी। इसके कारण पार्क की बदहाली से यहां के लोग परेशान थे। लोगों को पार्क में बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 67.21 लाख रुपये से टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। जल्द ही बिड खुलने के बाद टेंडर अलॉट कर काम शुरू करवाया जाएगा।
-डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद जींद।
फोटो कैप्शन
05जेएनडी08: ज्योतिबा फुले पार्क। फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed