फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jyotiba Phule Park will be renovated with an amount of Rs 65 lakh.

Jind News: 65 लाख रुपये की राशि से ज्योतिबा फुले पार्क का होगा जीर्णोद्धार

Mon, 13 Jan 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jyotiba Phule Park will be renovated with an amount of Rs 65 lakh.
13जेएनडी11: ज्योतिबा फूले पार्क का फोटो। स्रोत कालोनीवासी - फोटो : राधा श्याम श​क्ति मंदिर में भागवत कथा सुनाते आचार्य संतोष।
सीजींद। नगर परिषद ज्योतिबा फुले पार्क की रिटेनिंग दिवार के निर्माण पर 65 लाख रुपये खर्च करेगी। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी होने वाला है। इसी महीने के अंत तक टेंडर की ऑनलाइन बिड खुल जाएगी। इस काम को ठेकेदार को 60 दिन में पूरा करना है। दिवार के जीर्णोद्वार से पार्क की शोभा बढ़ेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा भी नप ने शहर के विकास के लिए कई टेंडर लगाए हुए हैं। इनकी भी फिलहाल बिड नहीं खुली। इसके साथ ही नप ने नई मंजूर हुई यूसी 21 कालोनी में गलियों का निर्माण करवाने का निर्णय लिया है। इस पर लगभग 92 लाख रुपये खर्च होंगे। फिलहाल इसकी भी बिड खुलनी बाकि है, उम्मीद है कि जनवरी माह में इसकी भी बिड खुलेगी और टेंडर जारी करवाया जाएगा। गलियों के निर्माण के लिए एक वर्ष का समय निर्धारित किया गया है। पहले भी ज्योतिबा फूले पार्क की दिवार के लिए टेंडर लगाया गया था, लेकिन उस समय कोई ठेकेदार काम को करने के लिए तैयार नहीं हुआ था। यह पार्क शहर के पुराने किले पर बनाया गया है। नगर परिषद ने इसके निर्माण के पर 1.7 करोड़ रुपये की राशि खर्च की थी।
विज्ञापन

बाक्स
पानी की निकासी नहीं होने के कारण गिरी थी दीवार
ज्योतिबा फूले पार्क शहर के किले पर होने के कारण यहां से पानी की निकाई नहीं थी। इस दौरान बरसात के पानी में यह दिवार जर्जर होकर गिर गई थी। इसके कारण पार्क में घूमने के लिए आने वाले लोगों व बच्चों को भी हादसों का डर बना हुआ था। आसपास की कालोनियों के लोगों ने नप चेयरपर्सन से इस पार्क की दिवार बनवाने के लिए कई बार गुहार लगाई थी। इसके चलते अब दिवार बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जल्द ही खुलेगी टेंडर की बिड, 60 दिन में करवाया जाएगा जीर्णोद्धार
शहर के किले पर बने ज्योतिबा फूले पार्क की दिवार काफी समय पहले बरसात का पानी जमा होने के कारण गिर गई थी। इसके कारण पार्क की बदहाली से यहां के लोग परेशान थे। लोगों को पार्क में बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 65 लाख रुपये से टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। जल्द ही बिड खुलने के बाद टेंडर अलॉट कर काम शुरू करवाया जाएगा।
-डॉ. अनुराधा सैनी, चेयरपर्सन, नगर परिषद जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed