{"_id":"6952ccac119b5acdd60331b6","slug":"junk-food-weakens-childrens-immune-system-dr-harish-kumar-jind-news-c-199-1-jnd1010-146166-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है जंक फूड : डॉ. हरीश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है जंक फूड : डॉ. हरीश कुमार
विज्ञापन
29जेएनडी12 : जंक फूड के दुष्परिणामों को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करते मुख्य वक्ता विश्वकर्म
- फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा
संवाद न्यूज एजेंसी।
नरवाना। एसडी पब्लिक स्कूल में सोमवार को जंक फूड का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करना व उन्हें स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
मुख्य वक्ता विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के फूड टेक्नोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि जंक फूड में अत्यधिक चीनी, नमक, अस्वस्थ वसा, कृत्रिम रंग होते हैं, जो बच्चों की शारीरिक वृद्धि और मानसिक विकास को नुकसान पहुंचाते हैं। लगातार जंक फूड खाने से मोटापा बढ़ता है, जिससे आगे चलकर मधुमेह, उच्च रक्तचाप और हृदय रोगों का खतरा रहता है।
डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि जंक फूड बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है और उनकी एकाग्रता, याददाश्त व पढ़ाई पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। अधिक जंक फूड खाने वाले बच्चों में चिड़चिड़ापन, थकान, दांतों की समस्या और पेट से जुड़ी बीमारियां देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने संतुलित आहार अपनाने पर जोर देते हुए ताजे फल, हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, दूध और घर के बने भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह दी। कार्यक्रम संवादात्मक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे। विद्यालय प्रशासन ने ऐसे कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

29जेएनडी12 : जंक फूड के दुष्परिणामों को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करते मुख्य वक्ता विश्वकर्म- फोटो : एमएलसी विजय अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित करते हुए। स्रोतः भाजपा