फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jungle Raj is going on in Haryana instead of law: Anil Ranga

हरियाणा में कानून की बजाय चल रहा जंगलराज : अनिल रंगा

Wed, 10 Jul 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Jungle Raj is going on in Haryana instead of law: Anil Ranga
09जेएनडी26-हलके में लोगों को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल रंगा। संवाद
नरवाना। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल रंगा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून और सरकार का नहीं, बल्कि जंगलराज चल रहा है। पूरे हरियाणा में ऐसी घटनाएं हो रही हैं जो सरकार को शर्मसार करने के लिए काफी हैं। हरियाणा रंगदारों का सेफ हाउस बन गया है। जगह-जगह पर फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में ऐसी घटनाएं हुई जिसमें फायरिंग करके व्यापारियों में भय पैदा करने की कोशिश की जा रही है और उसके बाद उनसे फिरौती मांगी जाती है। उन्होंने कहा कि हिसार में सारे व्यापारियों ने अपराधियों के डर से बाजार भी बंद किया क्योंकि वहां तीन व्यापारियों से फिरौती मांगी गई थी। लेकिन ये फिरौती बाज कौन है उन तक अभी भी पुलिस नहीं पहुंच पाई है। अभी तक जो घटनाएं हुई क्या वो किसी एक गिरोह से जुड़ी हुई हैं क्या उसको किसी की सह प्राप्त है इसकी जांच करके पुलिस सामने नहीं रख पाई है। उन्होंने कहा कि जो इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर्स हैं उन पर इतना दबाव है कि वो किसी भी केस का इन्वेस्टिगेशन नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि यदि वो हरियाणा में कानून व्यवस्था को नहीं संभाल सकते तो सीएम नायब सिंह को गद्दी पर बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए जल्दी चुनाव कराए ताकि हरियाणा में ऐसी सरकार बन सके जो कानून व्यवस्था को सुचारू तरीके से चला सके।

09जेएनडी26-हलके में लोगों को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल रंगा। संवाद

09जेएनडी26-हलके में लोगों को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल रंगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed