फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   job seven lacs panjab mansa accused

नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने का आरोपी सोनप्रीत गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
job seven lacs panjab  mansa accused
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने की आरोपी पंजाब के भठिंडा जिले के मानसा निवासी सोनप्रीत को गढ़ी थाना पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

16 सितंबर 2019 को गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में दातासिंह वाला गांव निवासी मनिंद्र ने बताया कि वह नौकरी की तलाश में कई बार चंडीगढ़ जाता था। इस दौरान उसकी मुलाकात भठिंडा जिला के मानसा निवासी सोनप्रीत से हुई। उन्होंने अपने आपको पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में रीडर बताया और कहा कि उनकी बड़े लोगों से जान पहचान है और उनका एक ग्रुप भी है। जो सरकारी नौकरी लगवाने का काम करता है। इससे पहले भी उन्होंने काफी लड़के व लड़कियों को सरकारी नौकरी पर लगवाया है। उन्होंने उसका आबकारी विभाग में जांच अधिकारी लगवाने की बात कही। इसके बाद उन्होंने उससे सात लाख रुपये मांगे और वह 2019 में उनके घर पर भी पहुंच गई और उनके परिजनों को कई अन्य फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिखाए। इस पर उनके परिवार का सोनप्रीत पर विश्वास हो गया और वह उनसे उसी दिन एक लाख रुपये लेकर चली गई। इसके तीन से चार दिन बाद फिर उन्होंने कहा कि तुम्हारे सभी दस्तावेज जमा हो गए हैं। तुम्हारा लिस्ट में नाम शामिल हो गया। इसके बाद शीघ्र ही तुम्हारी ट्रेनिंग शुरू करवाई जाएगी और तीन लाख रुपये लेकर मोहाली पहुंचो, बाकि पैसे नौकरी लगने के बाद दे देना। उन्होंने 31 मई 2019 को तीन लाख रुपये अपने ओबीसी के खाते से सोनप्रीत द्वारा बताए गए खाते में आरटीजीएस के माध्यम से जमा करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसका मेडिकल करवाया और परीक्षा ली। कहा कि दो महीने टाइपिंग सीखो ताकि नौकरी में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने ज्वाइनिंग जल्दी करवाने के नाम पर पूरी बाकि की राशि मांगी। तो उन्होंने एक लाख 90 हजार रुपये दे दिए और उन्होंने उसको आबकारी एवं कराधान विभाग चंडीगढ़ में जांच अधिकारी का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। इसके बाद पता चला कि वह फर्जी नियुक्ति पत्र है। और वह उससे इस तरह कई बार में सात लाख रुपये ऐंठ गई। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी कर सात लाख रुपये ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि महिला को धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed