फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP supremo Ajay Chautala targets MP Brijendra Singh

Jind: जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला ने साधा सांसद बृजेंद्र पर निशाना, बोले- डबवाली से पंचायत सदस्य ही बनकर दिखाएं

Fri, 14 Apr 2023 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 10:35 PM IST
सार

जजपा सुप्रीमो बोले कि अभय सिंह शुगर के मरीज हैं। पैर में भी दर्द है। हरियाणा यात्रा छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने पूर्व सांसद जयप्रकाश को ट्रैक्टर चालक बताया।

विज्ञापन
JJP supremo Ajay Chautala targets MP Brijendra Singh
पत्रकारों से बात करते डॉ. अजय सिंह चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में डॉ. आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शुक्रवार को शामिल हुए जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने अपने भाई अभय सिंह चौटाला, सांसद बृजेंद्र सिंह व पूर्व सांसद जयप्रकाश पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह का परिवार आजकल गलत बयानबाजी करके राजनीतिक रोटियां सेक रहा है। यदि यह परिवार हरियाणा का इतना बड़ा हितकारी है तो सांसद बृजेंद्र सिंह डबवाली में आकर चुनाव लड़ें। यहां लोकसभा सदस्य तो क्या वे पंचायत सदस्य ही बनकर दिखा दें।

विज्ञापन


उन्होंने अपने छोटे भाई अभय सिंह चौटाला की हरियाणा यात्रा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अभय सिंह शुगर के मरीज हैं। उनके पांव में भी दर्द रहता है। इसलिए उनको हरियाणा यात्रा रोक देनी चाहिए, पहले वह अपना स्वास्थ्य ठीक रखें। वहीं उन्होंने पूर्व सांसद जयप्रकाश पर तंज कसते हुए कहा कि जयप्रकाश एक ट्रैक्टर चालक है।
विज्ञापन


चौधरी देवीलाल ने हरियाणा ही नहीं देश के बहुत से ऐसे लोगों को सत्ता के शिखर तक पहुंचाया, जिनको कोई पंचायत सदस्य भी नहीं बना सकता था। चौधरी देवीलाल ने हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों के हित में काम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी बदौलत ही काफी ऐसे गरीब परिवारों से लोग राजनीतिक में काफी ऊंचे तक पहुंचे हैं। इसी परंपरा पर जजपा आगे बढ़ रही है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उन्होंने कई लोगों को टिकट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed