नरवाना। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने बुधवार को नरवाना हलका के सच्चाखेड़ा, बद्दोवाल, ईस्माईलपुर व दातासिंह वाला गांव का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि हलके के विकास के विकास को रुकने नहीं देंगे। 2002 में चौटाला राज में नरवाना में बहुत रोजगार दिए गए और बहुत विकास के कार्य किए गए। उन्होंने लोगों से कहा कि अब हमें मिलकर बहुमत से प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनानी है, ताकि फिर से घर-घर तक लोगों को रोजगार मिले। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आपके काम करवाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। उनके साथ पूर्व विधायक पृथ्वी नंबरदार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयलाल धनौरी, नफे सिंह खरल, एससी सैल के प्रदेश प्रभारी डॉ. प्रीतम कोलेखां, प्रदेश प्रचार सचिव कुलदीप रंधावा, हलका प्रधान सुरेंद्र गोयत बेलरखा, प्रेस प्रवक्ता अमरगढ़, युवा जिला अध्यक्ष अमर नैन, बिट्टू नैन मौजूद रहे।

24जेएनडी17-डॉ. अजय सिंह चौटाला का स्वागत करते हुए ग्रामवासी। संवाद