फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jjp did not suport bjp, surrendered : deependra

जजपा ने भाजपा को समर्थन नहीं दिया, समर्पण किया ः दीपेंद्र

Sun, 01 Mar 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
jjp did not suport bjp, surrendered : deependra
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : Jind
प्रदेश में गठबंधन की नहीं, बल्कि भाजपा की सरकार है, जिसके आगे जजपा ने सर्मपण किया है। प्रदेश के लोगों ने जजपा को भाजपा के विरोध में वोट दिया था, लेकिन जजपा ने भाजपा में जाकर लोगों के साथ विश्वासघात किया है। घर-घर शराब के ठेके खोल कर प्रदेश में नशे को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बात पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट ने स्पष्ट कर दिया कि जजपा ने भाजपा को समर्थन नहीं दिया बल्कि समर्पण किया है। जजपा के घोषणा पत्र को भाजपा की सरकार ने फाड़ कर रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। हरियाणा की गठबंधन सरकार को भ्रष्टाचार में भी सदाचार दिखाई देता है। सरकार के समर्थक विधायक सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पूरे प्रदेश में लूट मची हुई है और सरकार किसी भी तरह की जांच को तैयार नहीं है। अगर निष्पक्ष जांच हो जाए तो ये स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश पर तीन गुना कर्ज क्यों बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन राज में प्रदेश 1,98,700 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गया है। एक नवंबर 1966 से लेकर 2013-14 तक हरियाणा में नौ मुख्यमंत्री बने और सभी के कार्यकाल का कर्ज मिलाकर कुल कर्ज 61 हजार करोड़ का था। अकेले मुख्यमंत्री ने सभी नौ मुख्यमंत्रियों का रिकॉर्ड तोड़कर छह साल में इस कर्ज को 1,98,700 करोड़ पर पहुंचा दिया। इस अवसर पर रोहित दलाल, प्रोफेसर विरेंद्र, सुभाष देशवाल, होशियार सिंह दलाल, सुरेश गोयत, जगदीश, सत्तु ढांडा, बलराम कटवाल, दजबीर और सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed