फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   JJP candidate Naina Chautala did not get a single vote in two booths

Jind News: जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला को दो बूथों पर नहीं मिला एक भी वोट

Thu, 06 Jun 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 06 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
JJP candidate Naina Chautala did not get a single vote in two booths
जींद। उचाना विधानसभा में जननायक जनता पार्टी के नेताओं को बड़ी लीड की उम्मीद बनी हुई थी। इसके विपरीत मतदाताओं की मंशा जजपा के प्रति कुछ और ही निकली। इसके चलते जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला उचाना विधानसभा में दो बूथों पर एक वोट भी नहीं प्राप्त कर पाई। जिसके चलते उचाना विधानसभा के दो बूथों पर जजपा प्रत्याशी को शून्य मत मिले। इसके अलावा 77 बूथ ऐसे थे। जिन पर कुल मत 359 मिले। इससे साफ है कि जजपा इस चुनाव में मतदाताओं की मंशा को भांपने में नाकामयाब रही।
विज्ञापन


उचाना विधानसभा में दुष्यंत चौटाला के विधायक बनकर भाजपा के साथ मिलने और उपमुख्यमंत्री का पद प्राप्त कर सत्ता में साझेदार बनने का शुरुआती दौर में ही विरोध होना शुरू हो गया था। इस विरोध को जजपा ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसके चलते यह विरोध लोकसभा चुनाव तक पूरी तरह से मतदाताओं के बीच विद्रोह की तरह बढ़ गया।
विज्ञापन

भाजपा के खिलाफ सरपंच, किसान व कर्मचारियों द्वारा किए गए आंदोलन का खामियाजा भी पूरी तरह से जजपा नेताओं को भुगतना पड़ा। इसका लाभ कांग्रेस को पूरी तरह से मिला। जिसके चलते जिन विधानसभाओं में जजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की थी। उन विधानसभाओं के मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डालकर जजपा से बदला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

विधानसभा तक नुकसान की भरपाई मुश्किल

जिस तरह से इस बार कांग्रेस की तरफ जिले के मतदाताओं का रूझान बना है। यह रूझान बीते चुनाव में जजपा की तरफ था। अब आगामी विधानसभा तक जजपा को ग्राउंड स्तर पर हुए इस नुकसान की भरपाई करना बेहद मुश्किल है। जजपा को उन गांवों में भी दहाई की संख्या में मत मिले थे। जिनमें आज भी उनके कार्यकर्ता बूथों पर पूरी तरह से मुस्तैद थे।

फोटो कैप्शन

05जेएनडी45: नैना चौटाला जजपा प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed